भानपुरामंदसौर जिला

बावड़ी उत्सव के साथ जल गंगा संवर्धन अभियान का हुआ समापन

बावड़ी उत्सव के साथ जल गंगा संवर्धन अभियान का हुआ समापन

भानपुरा- मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान 19 मार्च से 30 जून तक चलाया गया जिसका समापन बावड़ी उत्सव के साथ हुआ जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक तृप्ति बैरागी के मार्गदर्शन में चयनित नवांकुर संस्थाएं अर्पण सेवा समिति ग्राम उत्थान जन कल्याण सेवा समिति मानस सामाजिक सेवा समिति एवं सेवा भूमि जन कल्याण सेवा समिति द्वारा विगत तीन माह से जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा था जिसमें प्रभात फेरी कलश यात्रा, भूमि पूजन, वृक्ष पूजन, जल स्रोत ,पूजन मानस पाठ ,भजन संध्या दीप, माला देवी गीत एवं जल स्रोतों की साफ सफाई आदि कार्य किए गए जल गंगा संवर्धन अभियान के तृतीय चरण में ग्राम कैथूली के गणेश मंदिर वाली बावड़ी पर बावड़ी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जो कलश यात्रा से प्रारंभ कर मंदिर पर ध्वजारोहण बावड़ी पर रंगोली कार्यक्रम 251 दीपक जलाकर दीपदान एवं गंगा माता की महा आरती की गई तथा भजन संध्या का आयोजन किया गया एवं परिसर में वृक्षारोपण का कार्य भी हुआ नवांकुर संस्था प्रभारी रामप्रसाद मीणा ने कहा की जल गंगा संवर्धन अभियान का संकल्प से हमें जल संरक्षण हेतु जन आंदोलन बनाना है पानी की एक-एक बूंद कीमती है अगर आज हमने पानी को नहीं बचाया तो कल भविष्य अंधकारमय होगा कार्यक्रम समन्वयक राजेश बैरागी ने कहा जल बचाने हेतु जन भागीदारी और सामूहिक प्रयास जरूरी है जल बचाने की शुरुआत अपने घर और खेत से करनी होगी सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद सिंह हाडा ने बताया कि ऐतिहासिक दृष्टि से बावड़ी स्वर्गीय सांवर दास जी हाडा द्वारा वर्ष 1608 में निर्माण करवाया गया था तथा सार्वजनिक स्थान और खेतों की मेड़ों पर अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने होंगे पेड़ पौधे जल को सोखते है और धरती के जल स्तर को बनाए रखते हैं कार्यक्रम में रामदयाल मीणा ने कहा की हमे सरकार के प्रयासों के साथ-साथ हमारी जन भागीदारी भी इस अभियान को सफल बनाएगी कार्यक्रम में उपस्थित सरपंच श्रीमती राजकुमारी जीव राज तिवारी परामर्शदाता जगदीश मिश्रा, ललित प्रजापति, लोकेश कुमार जांगड़े, शिवाजी बंबोरिया एवं अनिल बागड़ी एवं नवांकुर संस्था प्रभारी राम प्रसाद मीणा ,राजेश बैरागी ,रामदयाल मीणा, नितेश चौहान तथा ग्राम सामाजिक कार्यकर्ता बाल सिंह सिसोदिया, प्रहलाद सिंह हाडा, लक्ष्मी नारायण पाटीदार, गिरिराज अहीर, रमेश बैरागी, रामदास बैरागी, देवेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह ,अजय एवं सीएमसीएल डीपी के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}