प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पालसोड़ा पर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पालसोड़ा पर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ
पालसोडा -राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) पालसोड़ा पर बच्चों को पोलियो सुरक्षा कवच प्रदान करने के लिए अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) डॉ. विजय भारती द्वारा दीप प्रज्वलित कर और बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर की गई।
पोलियो मुक्त भारत का संकल्प
इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों और स्वास्थ्य कर्मियों को संबोधित करते हुए ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. विजय भारती ने पोलियो अभियान के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए हर एक बच्चे को समय पर दवा पिलाना अनिवार्य है। उन्होंने क्षेत्र के सभी अभिभावकों से अपील की कि वे 0 से 5 वर्ष तक के अपने बच्चों को पोलियो की खुराक जरूर दिलवाएं ताकि कोई भी बच्चा इस सुरक्षा चक्र से वंचित न रहे।
स्वास्थ्य कर्मी और आशा कार्यकर्ता रहीं मुस्तैद
अभियान के पहले दिन स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले बच्चों को उत्साहपूर्वक दवा पिलाई गई। इस दौरान सुरक्षा मानकों और सुचारू व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे:
सुनीता हर ,मीना शर्मा, मंजू प्रजापत (आशा सहयोगिनी),
मोनिका सोलंकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्टाफ क्षेत्र की अन्य आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
अभियान के अगले चरणों में स्वास्थ्य टीमों द्वारा घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियों की दवा पिलाई जाएगी, ताकि शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जा सके।



