⚜️🪔🪔🪔🕉️🪔🪔🪔⚜️
🙏🏻श्री गणेशाय नमः 🙏🏻
🙏🏻 शुभ प्रभात 🙏🏻
आज 26 जून 2026 शुक्रवार का पंञ्चांग व्रत त्यौहार सहित राशिफल
आज 26 जून 2026 शुक्रवार का पंञ्चांग –
तारीख 26 जून सन् 2026 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु।
विक्रम संवत : 2082 सिद्धार्थि
शक सम्वत – 1948, पराभव
वार: शुक्रवार
माह: ज्येष्ठ (शुक्ल पक्ष)
तिथि: द्वादशी रात्रि 10:22 तक, उपरांत त्रयोदशी
नक्षत्र: विशाखा सायं 07:16 तक, उपरांत अनुराधा
योग: सिद्ध दोपहर 11:39 तक, उपरांत साध्य
करण: बव प्रातः 09:14 तक, उपरांत बालव
चन्द्रमा: तुला राशि में (दोपहर 12:33 बजे तक), फिर वृश्चिक राशि में प्रवेश
शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:56 से 12:52 तक
अमृत काल: सुबह 09:26 से 11:14 तक
ब्रह्म मुहूर्त: प्रातः 03:53 से 04:39 तक
गोधूलि मुहूर्त: सायं 07:21 से 07:42 तक
राहुकाल: प्रातः 10:39 से दोपहर 12:24 तक
यमगण्ड: दोपहर 03:53 से 05:38 तक
गुलिक काल: प्रातः 07:10 से 08:55 तक
नक्षत्र स्वामी: बृहस्पतिदेव
राशि स्वामी: शुक्रदेव और मंगलदेव
देवता: इंद्राग्नि (इंद्र और अग्नि का संयुक्त रूप)
प्रतीक: विजय द्वार या कुम्हार का चाक
सूर्य और चंद्रमा की स्थिति
सूर्योदय का समय: प्रातः 05 बजकर 25 मिनट
सूर्यास्त का समय: सायं 07 बजकर 23 मिनट
चंद्रोदय का समय: दोपहर 04 बजकर 35 मिनट
चंद्रास्त का समय: मध्यरात्रि बाद 02 बजकर 48 मिनट (27 जून)
सूर्य और चंद्रमा की राशियां
सूर्य देव: मिथुन राशि में स्थित हैं
चन्द्र देव: तुला राशि में (दोपहर 12 बजक 33 मिनट तक), फिर वृश्चिक राशि में प्रवेश
दिन का चौघड़ियाचर (सामान्य): सुबह 05:25 से 07:10 तक
लाभ (उन्नति): सुबह 07:10 से 08:54 तक
अमृत (सर्वोत्तम): सुबह 08:54 से 10:39 तक
काल (अशुभ): सुबह 10:39 से 12:24 तक
शुभ (उत्तम): दोपहर 12:24 से 02:09 तक
रोग (अशुभ): दोपहर 02:09 से 03:54 तक
उद्बेग (अशुभ): शाम 03:54 से 05:39 तक
चर (सामान्य): शाम 05:39 से 07:24 तक
व्रत त्यौहार –वैदिक पंचांग के अनुसार, आज राम-लक्ष्मण द्वादशी है। यह दिन भगवान राम और भगवान विष्णु की पूजा के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। शास्त्रों के अनुसार जो भी लोग संतान प्राप्ति की इच्छा रखते हैं, उन्हें इस व्रत को जरूर करना चाहिए। इसके अलावा शुक्रवार का दिन होने के कारण मां लक्ष्मी और मां संतोषी की पूजा के लिए भी खास है। आज शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को मखाने की खीर का भोग लगाएं और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
आज 26 जून 2026 शुक्रवार का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए खास रहेगा, क्योंकि घर में मेहमानों की चहल-पहल और खुशियों का माहौल बना रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को सलाह है कि कार्यस्थल पर छोटी-सी चूक से भी बचें। इसके अलावा कोई मिलने आपसे आज आ सकता है।
वृषभ राशि
आज एक बात विशेष रूप से ध्यान रखें, हर सुनी-सुनाई बात पर भरोसा न करें। सेहत परेशान कर सकती है। लेकिन भाग्य भी आज आपके प्रयासों का साथ देता दिखाई दे रहा है। लाभ मिलने की पूरी संभावनाएं हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए दिन सामान्य जैसा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। कार्यक्षेत्र में यदि किसी निर्णय को लेकर मन उलझा हुआ है, तो अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। घूमने जाएंगे।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के घर में खुशियां बनी रहेगी। आज का दिन आपको सफलता और सावधानी दोनों का संदेश दे रहा है। लंबे समय से अटका हुआ कोई लेन-देन पूरा होने से मन को बड़ी राहत मिलेगी।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को थोड़ा धन को लेकर सतर्क रहना होगा। किसी भी निर्णय या वादे को करने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें। मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी। व्यापारियों को लंबी यात्राओं से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को किसी अनजान व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना है। व्यापार में कोई नया मोड़ आप लेकर आएंगे। जनसंपर्क से जुड़े लोगों को आज नई पहचान और सम्मान प्राप्त होने की संभावना है।
तुला राशि
समय आपके लिए बदलावों को लेकर आएगा। दोस्तों के साथ घूमने जाएंगे। वाहन से जुड़ा कोई छोटा खर्च अचानक सामने आ सकता है, इसलिए आर्थिक संतुलन बनाए रखें। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।
वृश्चिक राशि
यदि किसी नई साझेदारी का विचार है, तो पहले पूरी जानकारी अवश्य लें। समय आपके लिए कुछ अलग संदेश लेकर आसंतान के भविष्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है, लेकिन समय आपके पक्ष में काम करेगा।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए समय खुशियां लेकर आएगा। व्यापार से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार में प्रेम और एकता का वातावरण बना रहेगा। कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी।
मकर राशि
समय और धन दोनों का सही प्रबंधन आज आपकी सबसे बड़ी आवश्यकता है। परिवार की ओर से कोई ऐसी खबर मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न होगा। दोस्तों के साथ घूमने जाएंगे।
कुंभ राशि
वैवाहिक जीवन में भी धैर्य और समझदारी बनाए रखना आवश्यक होगा। घर-परिवार का माहौल सकारात्मक रह सकता है। व्यापार में रुकी हुई कोई डील पूरी होने से आर्थिक स्थिति में मजबूती आने के संकेत हैं।
मीन राशि
व्यापार के मामलों में अनुकूलता बनी रहेगी। परिस्थितियों से घबराने के बजाय उन पर नियंत्रण रखना आपके लिए लाभदायक रहेगा। अपनी समझ और अनुभव पर भरोसा करना फायदेमंद रहेगा।