नीमच

संगठन की मजबूती पर बल: सावन में आयोजित हुई नीमच ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक

संगठन की मजबूती पर बल: सावन में आयोजित हुई नीमच ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक

 

नीमच।जिला कांग्रेस कमेटी नीमच के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नीमच ग्रामीण-2 की एक आवश्यक बैठक ग्राम सावन में संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी समय में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत और सक्रिय बनाना था।

वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में हुआ मंथन

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा प्रभारी श्री राजीव सिंह उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष श्री विनोद सिंह भंवरासा (चौहान) ने की। कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

विधानसभा प्रभारी राजीव सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन ही पार्टी की असली ताकत है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के कड़े निर्देश दिए।

ब्लॉक अध्यक्ष विनोद सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भरते हुए आह्वान किया कि सभी पूरी मजबूती और सक्रियता के साथ क्षेत्र में कार्य करें ताकि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाया जा सके।

रमेश चौधरी बने सावन पंचायत अध्यक्ष

बैठक में संगठन विस्तार के तहत सर्वसहमति से एक महत्वपूर्ण नियुक्ति भी की गई, जिसमें श्री रमेश चौधरी को सावन पंचायत अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनकी इस नियुक्ति पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया।

भादवा माता के दरबार में टेका मत्था

बैठक के समापन के पश्चात ब्लॉक प्रभारी राजीव सिंह और अन्य वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रसिद्ध धार्मिक स्थल महामाया भादवा माता के दरबार में पहुंचकर दर्शन किए और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

विशेष उपस्थिति -मंडलम अध्यक्ष राकेश उपाध्याय और राजू माली विशेष रूप से उपस्थित थे ।बैठक में बड़ी संख्या में स्थानिय कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}