बोरखेड़ी के मनीष डांगी का अग्निवीर में चयन किया भव्य स्वागत, प्रशिक्षण के लिए नागपुर रवाना

बोरखेड़ी के मनीष डांगी का अग्निवीर में चयन किया भव्य स्वागत, प्रशिक्षण के लिए नागपुर रवाना
मल्हारगढ़ तहसील के ग्राम बोरखेड़ी चारण निवासी मनीष पिता निर्भयसिंह डांगी का अग्निवीर योजना के तहत भारतीय सेना में चयन होने पर गांव में खुशी का माहौल है। चयन के बाद सोमवार को मनीष डांगी प्रशिक्षण हेतु ब्रिगेड ऑफ द गार्ड्स रेजिमेंट सेंटर, कामठी (नागपुर) के लिए रवाना हुए।इस अवसर पर समाजजनों एवं ग्रामीणों ने मनीष डांगी का पुष्पमालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ग्रामीणों ने कहा कि मनीष की इस उपलब्धि से पूरे गांव एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित हुआ है और युवाओं को भी देश सेवा के लिए प्रेरणा मिलेगी।स्वागत कार्यक्रम में भाजपा बूढ़ा मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष गोवर्धनसिंह डांगी, पूर्व जनपद सदस्य डॉ. हीरालाल डांगी, मुकेश सर दशरथ डांगी, मुकेश डांगी, गोपाल डांगी, भेरूलाल अध्यापक, किशोर डांगी, नरसिंह डांगी मारसाप, जगदीश दास, रमेश डांगी, पंकज डांगी, नानालाल लोहार, राधेश्याम डांगी, संदीप डांगी एवं प्रद्युम्न डांगी सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
मनीष डांगी के प्रशिक्षण के लिए रवाना होने पर सभी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए देश सेवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपेक्षा जताई।
==========



