पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त का हुआ सीधा प्रसारण, 9 करोड़ 44 लाख किसानों के खातों में ट्रांसफर

पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त का हुआ सीधा प्रसारण, 9 करोड़ 44 लाख किसानों के खातों में ट्रांसफर
गोरखपुर महायोगी गोरखनाथ कृषि विज्ञान केंद्र ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त के हस्तांतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया। प्रधानमंत्री ने हुगली, पश्चिम बंगाल से 9 करोड़ 44 लाख किसानों के बैंक खातों में 18,880 करोड़ रुपये की सम्मान राशि का सीधा हस्तांतरण किया।कार्यक्रम के दौरान केंद्र के मृदा वैज्ञानिक डॉ. संदीप प्रकाश उपाध्याय ने उपस्थित कृषकों का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की उपलब्धियों से अवगत कराया। उन्होंने फसल बीमा योजना तथा पीएम किसान सम्मान निधि से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की।डॉ. उपाध्याय ने कहा, “ प्रधानमंत्री के यशस्वी नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में कृषि क्षेत्र में अभूतपूर्व सकारात्मक परिवर्तन आए हैं। आज हमारा ‘अन्नदाता’ राष्ट्र की मुख्यधारा से जुड़कर ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को नई ऊंचाइयों प्रदान कर रहा है।”केंद्र की गृह विज्ञान वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह ने महिला कृषकों एवं युवाओं को आय सृजन के विभिन्न अवसरों, जैविक खेती, प्राकृतिक संसाधन संरक्षण तथा केंद्र पर चल रहे मूल्यवर्धन उत्पादन कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उन्हें इन गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।इस अवसर पर शुभम पांडे, जितेंद्र सिंह, आशीष सिंह, अतुल यादव सहित 100 से अधिक कृषक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर किसानों ने केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रति अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और आभार जताया।



