स्मार्ट मीटर से अधिक बिल आने के पर जिप सदस्य गुर्जर के नेतृत्व में विद्युत कार्यालय जाकर जताया विरोध

स्मार्ट मीटर से अधिक बिल आने के पर जिप सदस्य गुर्जर के नेतृत्व में विद्युत कार्यालय जाकर जताया विरोध

मंदसौर। स्मार्ट मीटर से अधिक युनीट खपत कि प्रदेश व्यापी समस्या के विरोध में मंदसौर में जिला पंचायत सदस्य दीपक सिंह गुर्जर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं नागरिकों ने अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान शहरवासियों ने गांधी चौराहे से सरदार पटेल चौराहा तक पैदल मार्च कर पटेल चौराहे पर मप्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों के समक्ष अपना विरोध दर्ज कराया तथा उनकों बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है, जो आम जनता की जेब पर भारी बोझ है। इन मीटरों की रीड़िंग और पल्स रेट को लेकर उपभोक्ताओं में भारी असमंजस है। बिना पूर्व सूचना के अचानक कनेक्शन कट जाने की शिकायतें भी बढ़ गई हैं।
इसलिए सबसे महत्वपूर्ण मांग यह है कि वर्तमान के बिजली बिलों में जो बढ़ी हुई राशी आई है उसे संशोधित किया जाकर नए बिल दिए जाए और बिल जमा करने की अंतिम तारीख में बदलाव कर 30 जून की जाए। साथ ही हालात इस तरह बदत्तर कर दिए गए हैं कि सोलर प्लेट लगाने के बाद भी उपभोक्ताओं के हज़ारों रुपए के बिल आ रहे फिर शासन की इस योजना में आमजन से लाखों रुपए इन्वेस्ट करवाने का क्या फायदा हुआ।और आम जनता की जनभावनाओं और आर्थिक हित को ध्यान में रखते हुए इन स्मार्ट मीटरों को तत्काल हटाया जाए।इनके स्थान पर पुनः पुराने और विश्वसनीय मीटर स्थापित किए जाएं।
आंदोलन के दौरान सुरेश भाटी, रूपल संचेती, अनुपम त्रिपाठी, लोकेश मोड़, विनोद सांखला, प्रताप सिंह चंद्रावत, राधेश्याम शर्मा, दीपक जोशी, आदित्य मित्तल, सत्तू चौहान, सुनीता बागरी, ललिता कुमावत, कृष्ण कुमार त्रिवेदी, आशुतोष त्रिवेदी, आकाश कुमावत, विजय भावसार, अनिल सेठिया सीमा राठौर,कमलेश सोनी लाला,सुरेन्द्र कुमावत,राजेद्र सेठिया, गजराज धाकड़, सम्यक जैन, विजय जैन, अजय सोनी,ये अनिल नरानिया, ॐ बडालिया सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नागरिकगण उपस्थित रहे।


