मंदसौरमंदसौर जिला

2.5 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ 02 शातिर तस्कर गिरफ्तार, एक फरार.

2.5 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ 02 शातिर तस्कर गिरफ्तार, एक फरार..

मंदसौर। थाना वायडी नगर पुलिस ने दो शातिर ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स तथा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही TVS राइडर मोटरसाइकिल और दो एंड्रॉयड मोबाइल जब्त किए हैं। जब्त माल की अनुमानित कीमत करीब 3.70 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन तथा YD नगर थाना प्रभारी निरीक्षक शिवांशु मालवीय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना के आधार पर घेराबंदी कर दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान- अबरार उर्फ सन्ना पिता अकरम कुरैशी (26) वर्ष तथा फैजान पिता फिरोज शाह (21) वर्ष दोनों की पहचान मंदसौर के शातिर तस्करों के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वायडी नगर थाने में अपराध क्रमांक 260/26, धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने यह ड्रग्स अफजल पिता अकरम कुरैशी मंदसौर से लाना बताया, जो फरार है जिसकी पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}