अयोध्या में राम मंदिर की दान राशि में कथित गबन मामले में 2.98 करोड बरामद

अयोध्या में राम मंदिर की दान राशि में कथित गबन मामले में 2.98 करोड बरामद
अयोध्या में राम मंदिर की दान राशि में कथित गबन मामले में अब तक 2.98 करोड़ रुपये की बरामदगी की गई।
सूत्रों के अनुसार, लवकुश, अवनीश, अनुकल्प, करुणे और रमाशंकर को गिरफ्तार किया गया है और इन्हीं पांचों की निशानदेही पर यह रकम बरामद हुई है।
सूत्रों का दावा है कि आरोपियों ने चोरी की बात भी स्वीकार की है।
सूत्रों के मुताबिक, मामले की जांच में आठ करोड़ रुपये से अधिक के संभावित हेरफेर के संकेत और साक्ष्य मिले हैं, हालांकि जांच पूरी होने के बाद यह राशि घट या बढ़ सकती है। इस बीच, इतने संवेदनशील परिसर से लंबे समय तक रकम की कथित निकासी और उसका पता न चलने को लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं। मामले में सब कुछ स्पष्ट होने के बाद और खुलासे के बाद भी ट्रस्ट की तरफ से एफआईआर न करवाना भी आम जनमानस में बड़ा हैरान करने वाला विषय बना हुआ है।
और जब इस मामले में अभी तक कोई मुकदमा ही नहीं दर्ज हुआ है तो फिर गिरफ्तारी आखिर किस मामले में की गई है।



