
- सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के प्रमोटर प्रदीप अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ CM विष्णु देव साय से की शिष्टाचार भेंट
नई दिल्ली, सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के प्रमोटर प्रदीप अग्रवाल ने आज छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। बैठक में राज्य में औद्योगिक विकास, बड़े पैमाने पर निवेश विस्तार और स्थानीय रोजगार सृजन से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई।इस अवसर पर सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के निदेशक डॉ. सुनील कुमार मिश्रा उपस्थित रहे। प्रदीप अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को समूह द्वारा छत्तीसगढ़ में किए जा रहे औद्योगिक निवेशों, अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के उपयोग, विनिर्माण क्षमता विस्तार तथा राज्य में उद्योग आधारित विकास को गति देने वाली विभिन्न परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की दूरदर्शी नीतियों व उद्योग-अनुकूल वातावरण से प्रेरित होकर सुपीरियर ग्रुप राज्य में नए उद्यमियों को प्रोत्साहित करने, स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रहा है। समूह का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को औद्योगिक,आर्थिक और सामाजिक विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सक्रिय योगदान देना है।बैठक में नर्मदा ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड से संबंधित प्रोत्साहन राशि (Incentive) के मुद्दे पर भी विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही राज्य में भविष्य के निवेश, नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना और अतिरिक्त रोजगार अवसर सृजन की संभावनाओं पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ।डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने कहा, “सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज अपने प्रमोटर्स के दूरदर्शी नेतृत्व, नवाचार आधारित कार्य संस्कृति और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण के बल पर निरंतर प्रगति कर रहा है। हमारा विश्वास है कि आने वाले वर्षों में समूह न केवल भारत बल्कि वैश्विक स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करेगा और उद्योग, रोजगार तथा सामाजिक विकास के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करेगा।” यह मुलाकात छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास, निवेश संवर्धन और रोजगार सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जो राज्य की आर्थिक प्रगति को नई गति प्रदान करेगी।



