अग्निवीर एवं भारतीय सेना में चयनित युवाओं का तहसील कार्यालय में किया सम्मान

अग्निवीर एवं भारतीय सेना में चयनित युवाओं का तहसील कार्यालय में किया सम्मान
✍️पंकज बैरागी रिपोर्टर सुवासरा
सुवासरा। नगर स्थित तहसील कार्यालय में अग्निवीर एवं भारतीय सेना की विभिन्न सेवाओं में चयनित युवाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार सुनील पड़िहार एवं स्टाफ गणों ने चयनित अभ्यर्थियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी ।
तहसीलदार सुनील पड़िहार कहा कि चयनित युवा अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए सुवासरा क्षेत्र का नाम पूरे देश में गौरवान्वित करें। उन्होंने तहसील कार्यालय के समस्त स्टाफ एवं कस्बा पटवारियों की ओर से सभी युवाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान कीं।
कार्यक्रम में नायब तहसीलदार आकाश वसुनिया, विभिन्न पटवारी, प्रवाचक तथा तहसील कार्यालय के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
इस माह घोषित हुए परिणामों में तहसील सुवासरा क्षेत्र के लगभग 25 अभ्यर्थियों का भारतीय सेना के विभिन्न पदों पर चयन हुआ है।इस अवसर पर चयनित युवाओं का मुंह मीठा कराकर सम्मान किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
उक्त जानकारी कस्बा पटवारी सुवासरा विवेक धनोतिया ने दी।



