नप सभापति सोनगरा ने जिला भू- विभाग संसाधन अधिकारी से भेंट की

“जनहित में दृढसंकल्प प्रयास सफलता की ओर अग्रसर सीतामऊ, तालाब सीमांकन रोवर मशीन भेजी
जल संरक्षण, भू – सरक्षण, तालाब संरक्षण अभियान
सीतामऊ- तहसील कार्यालय में लंबित सीमांकन रोवर मशीन के अभाव वाले आवेदनों एवं सीतामऊ तालाब सीमांकन नक्शा बनाने संदर्भ हेतु तीन दिवस पूर्व दिनांक पत्र क्रमांक 57/2026 दिनांक 05/06/2026 मांग पर रोवर मशीन आज सीतामऊ तहसील मुख्यालय कार्यालय पर पहुंची।
नगर परिषद सभापति विवेक सोनगरा ने जिला भू- विभाग संसाधन अधिकारी जिला कलेक्टर कार्यालय मंदसौर से भेंट की , भू विभाग अधिकारी ने अतिशीघ्र सीतामऊ तहसील कार्यालय को 08/06/2026 को सीमांकन रोवर मशीन भेजी एवं पत्र संदर्भ में कार्यवाही सुनिश्चित के लिए सीतामऊ तहसीलदार को पत्र भेज कर आवश्यक दल गठित करने के दिशा निदेश जारी किये, जिला कलेक्टर कार्यालय में जनप्रतिनिधि के स्वरूप में सूचनार्थ पत्र जिला अधिकारी कार्यालय से प्राप्त किया।



