देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

मंडलीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी-2026 में महायोगी गोरखनाथ कृषि विज्ञान केंद्र ने किया प्रतिभाग

मंडलीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी-2026 में महायोगी गोरखनाथ कृषि विज्ञान केंद्र ने किया प्रतिभाग

गोरखपुर माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आज गोरखपुर, बस्ती एवं आजमगढ़ मंडल की संयुक्त मंडलीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी-2026 का शुभारंभ बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह, गोरखपुर में किया गया। इस अवसर पर महायोगी गोरखनाथ कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा आकर्षक प्रदर्शनी स्टॉल लगाया गया, जिसमें केंद्र के वैज्ञानिकों एवं तकनीकी टीम ने सक्रिय सहभागिता निभाई।कार्यक्रम में मृदा वैज्ञानिक डॉ. संदीप प्रकाश उपाध्याय, उद्यान वैज्ञानिक डॉ. अजीत कुमार श्रीवास्तव तथा लैब टेक्नीशियन जितेंद्र कुमार सिंह ने कृषकों को कृषि से जुड़ी आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी। साथ ही किसानों को “खेत बचाओ अभियान” के प्रति जागरूक करते हुए मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, जैविक खेती एवं उन्नत कृषि पद्धतियों के बारे में विस्तार से बताया गया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश के अन्नदाता किसानों की मेहनत का परिणाम आज पूरे देश के सामने है। किसानों के अथक परिश्रम से उत्तर प्रदेश समृद्ध राज्यों की श्रेणी में खड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कृषि विकास दर को 8 प्रतिशत से बढ़ाकर 18 प्रतिशत तक पहुंचाने में सफलता प्राप्त हुई है।उन्होंने कहा कि धरती माता के स्वास्थ्य का परीक्षण भी आवश्यक है। इसी उद्देश्य से प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा किसानों को निःशुल्क सॉयल हेल्थ कार्ड उपलब्ध कराने की पहल की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के यशस्वी नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में कृषि क्षेत्र में अभूतपूर्व सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिले हैं और आज देश का अन्नदाता आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहा है।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को ट्रैक्टर की चाबी, प्रमाण-पत्र एवं चेक भी वितरित किए गए। मुख्यमंत्री ने सभी किसान बंधुओं को शुभकामनाएं देते हुए गोष्ठी के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}