मंदसौरमध्यप्रदेश

दूध एवं पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए गांव में लगाए विशेष शिविर

आदर्श ग्राम बालागुड़ा में रात्रि चौपाल आयोजित

मंदसौर 2 जून 26/ मल्हारगढ़ विकासखंड के आदर्श ग्राम बालागुड़ा में नक्षत्र गार्डन परिसर में आयोजित रात्रि चौपाल में कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने ग्रामीणों के बीच बिछात पर बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने चौपाल के दौरान ग्रामीण जनों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया भी समझाई।

इस दौरान कलेक्टर ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से चर्चा कर टेक होम राशन का नियमित वितरण सुनिश्चित करने तथा कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें एनआरसी में भर्ती कर उपचार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों से बच्चों की शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने, अधिक से अधिक बच्चों का आंगनबाड़ियों में पंजीयन कराने तथा उन्हें गुणवत्तापूर्ण पोषण एवं शिक्षा उपलब्ध कराने का आह्वान किया।

कलेक्टर ने पशुपालन विभाग एवं सहकारिता बैंक को निर्देशित किया कि ग्राम में दूध उत्पादन एवं पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त रूप से विशेष शिविर आयोजित किए जाएं तथा पशुपालकों को आवश्यक सुविधाएं एवं लाभ उपलब्ध कराए। उन्होंने पशुपालन विभाग को इस संबंध में विशेष ग्राम सभा आयोजित करने के निर्देश भी दिए।

ग्राम में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पंचायत निधि से कचरा संग्रहण वाहन की व्यवस्था करने तथा जैविक कचरे से खाद बनाकर उसके सदुपयोग की दिशा में कार्य करने के निर्देश भी दिए।

चौपाल में ग्रामीणों ने दूध का उचित मूल्य दिलाने, बैंक ऋण उपलब्ध कराने, किसानों को प्रशिक्षण देने, विद्युत तार एवं केबल बदलने, सड़कों के किनारे नाली निर्माण, अतिक्रमण हटाने, खाद उपलब्धता, उद्यम क्रांति योजना का लाभ, फार्मर आईडी एवं किसान सम्मान निधि में नाम जोड़ने, एटीएम मशीन स्थापना, खेतों की तार फेंसिंग तथा घोड़ा रोज़ एवं शुअर की समस्या से संबंधित मांगें रखीं। कलेक्टर ने सभी विषयों पर संबंधित अधिकारियों से मौके पर चर्चा कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

==========

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}