मंदसौरमंदसौर जिला

पोरवाल वार्ड की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं, 7 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो होगा बड़ा आंदोलन – पोरवाल युवा संगठन

पोरवाल वार्ड की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं, 7 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो होगा बड़ा आंदोलन – पोरवाल युवा संगठन

मंदसौर। अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल आज कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचा तथा जिला चिकित्सालय मंदसौर स्थित पोरवाल वार्ड की दुर्दशा एवं उपेक्षा को लेकर कलेक्टर महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि समाज के भामाशाहों एवं दानदाताओं द्वारा जनहित एवं मरीजों की सुविधा के लिए निर्मित पोरवाल वार्ड को अस्पताल प्रशासन द्वारा वर्षों से उपेक्षित रखा गया है। मरीजों के उपयोग में आने वाला यह वार्ड आज कबाड़ सामग्री का केंद्र बनकर रह गया है, जो समाज की भावनाओं एवं दानदाताओं के योगदान का खुला अपमान है।
प्रतिनिधिमंडल में समाज के वरिष्ठ रामगोपाल  घाटिया( ऐरा वाले) रामगोपाल  गुप्ता (इंजीनियर), देवेंद्र  मरचया एडवोकेट,नरेंद्र उदिया राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन,संजय पोरवाल, संजय धनोतिया, अजय धनोतिया, निलेश पोरवाल एवं पंकज पोरवाल सहित समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
एडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 7 दिवस के भीतर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। युवा संगठन ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समयावधि में पोरवाल वार्ड को मरीजों के उपयोग हेतु प्रारंभ नहीं किया गया और उसकी वर्तमान दुर्दशा समाप्त नहीं हुई, तो अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन समाजजनों के साथ मिलकर व्यापक जनआंदोलन शुरू करेगा।
युवा संगठन का कहना है कि यह केवल एक भवन का विषय नहीं, बल्कि समाज की आस्था, भामाशाहों के सम्मान और जनसेवा की भावना का प्रश्न है। समाज की इस धरोहर को बचाने एवं पुनः जनहित में उपयोग सुनिश्चित करने के लिए संगठन हर स्तर पर संघर्ष करेगा। उक्त जानकारी अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राहुल वेद द्वारा दी गई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}