समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 03 जून 2026 बुधवार

गरोठ एसडीएम राहुल चौहान के निर्देश के बाद बालोदा-चचोर घाट के 12 स्टीम्बर को पूर्ण रूप से बंद..
गरोठ- एसडीएम राहुल चौहान ने निरक्षण के बाद जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बालोदा-चचोर घाट के 12 स्टीम्बर को पूर्ण रूप से बंद किया जाए। एसडीएम नें बताया है की बैठक के दौरान स्टीमर संचालकों को सुरक्षा मानकों का पूर्ण ध्यान रखने के निर्देश दिए थे उसके बाद भी कोई निर्देश का पालन नहीं किया जा रहा था। एसडीएम में जल संसाधन विभाग के एसडीओ दिलीप सागित्रा और नायब तहसीलदारों को जांच करने के निर्देश दिए।=========
गुर्जरबर्डिया चौपाटी पलवई फंटा पर दो बाइकों की भिड़ंत, दो घायल
मंदसौर। गुर्जरबर्डिया चौपाटी स्थित पलवई फंटा पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर होने से जोरदार सड़क हादसा हो गया। हादसे में सुनील दमामी (34), पिता मांगीलाल दमामी एवं हेमंत शर्मा (अर्जुन पंडित) (45), पिता रामगोपाल शर्मा घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही अफजलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। दोनों घायल एक ही गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद उन्हें निजी वाहन से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।जानकारी के अनुसार, एक घायल के साथ लगभग 4 वर्षीय मासूम बच्चा भी मौजूद था। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
===========
कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने जनपद मल्हारगढ़ में की जनसुनवाई, 28 लोगों की सुनी समस्याएं
मंदसौर 2 जून 26 / कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने जनपद पंचायत मल्हारगढ़ के सभागार में जनसुनवाई कर। मल्हारगढ़ क्षेत्र के 28 लोगों की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन, एसडीएम श्रीमती स्वाति तिवारी, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद थे। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रकरणों का अवलोकन किया एवं नागरिकों की समस्याएं सुनीं।
ग्राम मनासाखुर्द निवासी शैलेन्द्र सिंह ने किसान उप पंजीयन के रूपये नही मिलने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया जिस पर जिला डीएसओ मल्हारगढ़ को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। ढिकनिया निवासी नागूलाल ने कृषि भूमि का सिमांकन करवाने, वास्तवीक कब्जा दिलवाने, अतिक्रमण संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया जिस पर एसडीएम मल्हारगढ़ को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। मल्हारगढ़ जनसुनवाई के दौरान 28 आवेदकों की विभिन्न प्रकार की समस्याओं के आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर संबंधित विभागों को समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए गए।
मंदसौर में जनसुनवाई के दौरान 51 आवेदकों ने दिए आवेदन
मंदसौर में जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल ने 51 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में सभी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि आम नागरिकों की समस्याओं का समय पर समाधान किया जाए एवं कोई भी व्यक्ति अनावश्यक परेशान न हो। लोगों को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनसुनवाई के दौरान आए विभिन्न प्रकरणों में त्वरित निर्देश जारी किए गए। जनसुनवाई में आयुष्मान कार्ड बनवाने, आर्थिक सहायता राशि दिलवाने, रास्ता खुलवाने, मुआवजा राशि दिलवाने, छात्रावास में प्रवेश दिलवाने, रिकार्ड सुधार करवाने एवं सीमांकन करवाने जैसे विविध प्रकार के आवेदन प्राप्त हुए।
जनसुनवाई के दौरान कुल 79 आवेदकों की विभिन्न प्रकार की समस्याओं के आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर संबंधित विभागों को समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए गए।
================
मंदसौर में बन रहा देश का सबसे बड़ा विद्युत सबस्टेशन, 14 हजार मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण की होगी क्षमता
कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने अरनिया जटिया में पम्प हाउस एवं रणायरा में पावर ग्रिड परियोजना का किया निरीक्षण
मंदसौर 2 जून 26 / कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने मल्हारगढ़ सूक्ष्म सिंचाई परियोजना अंतर्गत ग्राम अरनिया जटिया में निर्मित हो रहे पम्प हाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने परियोजना के नक्शे का भी अवलोकन किया तथा बैक वाटर की संभावित समस्या के निराकरण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पम्प हाउस का निर्माण कार्य नवंबर माह तक पूर्ण कर लिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
इसके पश्चात कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने संजीत रोड स्थित ग्राम रणायरा में निर्माणाधीन पावर ग्रिड परियोजना का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने उन्हें परियोजना की प्रगति एवं तकनीकी विशेषताओं की जानकारी दी। पावर ग्रिड में कलेक्टर ने पौधारोपण भी किया।
पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (POWERGRID) द्वारा मंदसौर जिले के रणायरा ग्राम के समीप देश के सबसे बड़े विद्युत सबस्टेशनों में से एक का निर्माण किया जा रहा है। भारत सरकार के महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम पावरग्रिड की यह महत्वाकांक्षी परियोजना प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के विजन के अनुरूप विकसित की जा रही है।
प्रस्तावित विद्युत सबस्टेशन की कुल पारेषण क्षमता लगभग 14 हजार मेगावाट होगी। इसका मुख्य उद्देश्य नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन केंद्रों से उत्पन्न विद्युत का प्रभावी एवं निर्बाध पारेषण सुनिश्चित करना है। यह सबस्टेशन मध्यप्रदेश विद्युत ग्रिड से जुड़कर राज्य में नवीकरणीय ऊर्जा के वितरण एवं आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएगा।
परियोजना के पूर्ण होने पर मध्यप्रदेश देश के ऊर्जा मानचित्र पर एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में स्थापित होगा। साथ ही यह परियोजना भारत सरकार के नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्यों की प्राप्ति, कार्बन उत्सर्जन में कमी तथा ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देगी। पावरग्रिड द्वारा अत्याधुनिक तकनीक एवं उच्च गुणवत्ता मानकों के साथ निर्माण कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। परियोजना के संचालन में आने के बाद प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों को इसका प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।
===========
औषधि विभाग द्वारा मेडिकल संस्थानों का निरीक्षण कर स्टॉक रजिस्टर मेंटेन रखने हेतु निर्देशित किया गया
अनियमितता पर सीतामऊ की दो मेडिकल फर्मो को कारण बताओ नोटीस जारी
मंदसौर 2 जून 26 / मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा बताया गया कि बीपीएल चौराहा मन्दसौर में संचालित मेडिकल संस्थानों का निरीक्षण किया गया। जिसमे दवाईयों की एक्सपायरी चेक की गई नशे के रूप में दुरुपयोग होने वाली दवाओं के स्टॉक, रिकॉर्ड्स चेक किये गए। निरीक्षण के दौरान सभी औषधि विक्रेताओं को स्टॉक रजिस्टर मेंटेन रखने हेतु निर्देशित किया गया।
जिसमे श्रीजी मेडिकल बीपीएल चौराहा बस से दवाईयो के नमूने जांच हेतु लिए गए, सिटी मेडिकल, वीर फार्मा में शेड्यूल एच1 की औषधियों के क्रय विक्रय रिकॉर्ड्स 02 दिवस में प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया तथा पूर्व में सीतामऊ तहसील में किए गए। निरीक्षण में अनियमितता पायी जाने पर 02 फ़र्मो को (1.पूजा मेडिकोज़ सीतामऊ 2 माँ आशापुरा मेडिकल सीतामऊ ) को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया नोटिस का जवाब प्राप्त होने के बाद आगामी कार्यवाही की जाएगी तथा सीतामऊ तहसील सभी औषधि विक्रेताओं के साथ बैठक लेकर नशे कि रूप में दुरुपयोग होने वाली औषधियों के रिकॉर्ड्स मैंटेनेड रखने तथा बिना डॉक्टर कि परामर्श पर दवा नहीं देने हेतु निर्देशित किया गया।
==========
कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने ग्राम बूढ़ा में किया प्राचीन बावड़ियों का निरीक्षण
मंदसौर 2 जून 26 / कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने ग्राम बूढ़ा पहुंचकर जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जीर्णोद्धार की गई प्राचीन बावड़ियों का निरीक्षण किया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन एवं मल्हारगढ़ एसडीएम श्रीमती स्वाति तिवारी भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान बताया गया कि एक समय इन प्राचीन बावड़ियों का अस्तित्व लगभग समाप्त हो चुका था, लेकिन जल गंगा संवर्धन अभियान के माध्यम से उनका पुनर्जीवन किया गया है। बावड़ियों की सफाई कर अंदर जमा मिट्टी निकाली गई, उन्हें और अधिक गहरा किया गया तथा आसपास सुरक्षा की दृष्टि से दीवार एवं रेलिंग का निर्माण कराया गया। इसके साथ ही जल स्रोतों को सुरक्षित एवं उपयोगी बनाने के प्रयास किए गए हैं।
कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बावड़ियों के जल को और अधिक स्वच्छ एवं उपयोगी बनाए रखने के लिए नियमित साफ-सफाई एवं आवश्यक मरम्मत कार्य कराए जाएं। उन्होंने कहा कि इन प्राचीन जल संरचनाओं का संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। इनके आसपास पौधारोपण कर हरित वातावरण विकसित किया जाए तथा जल स्रोतों की निरंतर देखरेख सुनिश्चित की जाए।
================
मंदसौर में भूमि आवंटन के संबंध में आपत्ती/ अभिमत 8 जून तक प्रस्तुत करें
मंदसौर 2 जून 26 / मंदसौर नगर तहसीलदार द्वारा बताया गया कि उर्जा विभाग द्वारा म.प्र.पा.टॉ.कं. लि. मंदसौर को मंदसौर में स्थित शासकीय भूमि सर्वे नम्बर 384/4/1/10 रकबा 4.1070 हेक्टेयर मे से रकबा 4.1070 भूमि पर 132 KV S/S, M.P.P.T.C.L. मंदसौर हेतु भूमि आबंटित करने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। 132 KV S/S, M.P.P.T.C.L. मंदसौर के लिए अभिमत 8 जून 2026 तक प्रस्तुत कर सकते है।



