गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर ट्रेन पर पथराव, आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर ट्रेन पर पथराव, आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर चलती ट्रेन के इंजन पर पत्थर फेंकने के मामले में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) नकहा जंगल ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। घटना दिनांक 31 मई 2026 की बताई जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 75107 के लोको पायलट द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आरपीएफ नकहा जंगल के प्रभारी निरीक्षक अमरनाथ ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल कुमार पुत्र सुरेश कुमार उम्र लगभग 25 वर्ष, निवासी ग्राम कुड़ियां, थाना उस्का बाजार को रेलवे एक्ट की धारा 152 के तहत गिरफ्तार किया।पूछताछ में आरोपी राहुल कुमार ने बताया कि वह कुड़ियां से मदरहना की ओर रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान उस्का बजार की तरफ से आ रही गाड़ी संख्या 75107 अचानक पहुंच गई। आरोपी का कहना है कि ट्रेन द्वारा हॉर्न नहीं बजाया गया, जिससे नाराज होकर उसने इंजन पर पत्थर फेंक दिया।आरपीएफ ने आरोपी को हिरासत में लेकर जीआरपी आनंद नगर को सौंप दिया। जीआरपी आनंद नगर के द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक उदय प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल मृत्युंजय कुमार सिंह एवं हेड कांस्टेबल हरि प्रकाश राम शामिल रहे।



