शामगढ़मंदसौर जिला

शामगढ़ में NRC केंद्र में कूलर-पंखे की अव्यवस्था पर डीपीओ ने नाराजगी जताई, व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

शामगढ़ में NRC केंद्र में कूलर-पंखे की अव्यवस्था पर डीपीओ ने नाराजगी जताई, व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

शामगढ़। कलेक्टर अदिति गर्ग के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) बाबूलाल विश्नोई ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामगढ़ स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान केंद्र में भर्ती बच्चों के अभिभावकों से उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली गई।निरीक्षण में कुल 09 बच्चे भर्ती पाए गए।

इस दौरान डीपीओ ने व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में बच्चों के लिए कूलर और पंखे की पर्याप्त व्यवस्था नहीं दिखाई दी। साथ ही उन्होंने बेडशीट की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश देते हुए रंगीन बेडशीट की जगह सफेद बेडशीट उपयोग करने को कहा।अभिभावकों से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि बच्चों को समय पर चाय, नाश्ता और भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इस पर डीपीओ ने संतोष व्यक्त किया।

उन्होंने अभिभावकों को समझाइश देते हुए कहा कि बच्चों को एनआरसी में 14 दिन तक भर्ती रहने दिया जाए तथा डिस्चार्ज के बाद नियमित फॉलोअप कराया जाएगा। यदि फॉलोअप के बाद भी बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार नहीं होता है तो उन्हें पुनः एनआरसी में भर्ती कराया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}