शामगढ़मंदसौर जिला
शामगढ़ में पुलिस प्रशासन द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च

शामगढ़ में पुलिस प्रशासन द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च
शामगढ़। आगामी त्यौहार ईद को देखते हुए नगर में प्रशासन द्वारा एक फ्लैग मार्च शामगढ़ पुलिस थाना परिसर से बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, कसाई मोहल्ला, उर्दू स्कूल, सब्जी मंडी चौराहा होते हुए शामगढ़ गांव आदि स्थानों पर एसडीओपी श्री दिनेश प्रजापति सीतामऊ शामगढ़ थाना प्रभारी श्री कपिल सौराष्ट्रीय के साथ पुलिस बल ने नगर में फ्लैग मार्च किया। एसडीओपी श्री दिनेश प्रजापति ने आशा व्यक्त की कि शामगढ़ नगर एक मिसाल के रूप में शांति का स्थान है और हमें पूरी उम्मीद है कि नगर में जो त्यौहार पूर्व की तरह सभी धर्म के आपसी सामंजस्य से मनते आ रहे हैं उसी प्रकार से यह सब त्यौहार मनाए जाए और सभी नागरिकों से भी उम्मीद है कि सहयोग के साथ-साथ प्रशासन के नियमों का भी पालन करें।



