आध्यात्ममंदसौरमंदसौर जिला
मानव सेवा से बड़ा कोई पुण्य नहीं, चिकित्सा सेवा सर्वश्रेष्ठ पुण्य कर्म – उपाध्याय डॉ. गौतम मुनि जी

मंदसौर। मानव सेवा से बड़ा कोई पुण्य नहीं, प्यासे को पानी पिलाना, भूखे को अन्न देना, और बीमार व्यक्ति की सेवा चिकित्सा करना संसार का सर्वश्रेष्ठ पुण्य है जो भी मानव यह पुण्य करता है वह अपना अगला भव अवश्य ही सुधार लेता है। चिकित्सा सेवा में जो व्यक्ति संलग्न है वे इसे मानव सेवा समझे और सेवा के उद्देश्य को लेकर काम करेंगे तो इस भव में भी सुख पायेंगे और अगले भव में भी सुख पायेंगे।उक्त उद्गार परम पूज्य जैन संत, उपाध्याय डॉ. गौतम मुनि जी म. सा. आदि ठाणा 2 ने संजीत रोड (तीर्थंकर महावीर मार्ग) पर नवनिर्मित श्री गुरु प्रताप स्मृति स्वरूप हास्पीटल के परिसर में आयोजित प्रवचन (धर्मसभा) में कहे। आपने बुधवार को यहां समाजसेवी श्री रमेश चंदवानी, श्री राजेन्द्र चंदवानी, श्री नरेश चंदवानी के नवनिर्मित हास्पीटल के परिसर में आयोजित व्याख्यान में कहा कि जो व्यक्ति दिन दुखियो एवं जरूरतमंदों की सेवा करता है उसे समाज में यश व प्रसिद्धि स्वतः ही मिल जाती है ज्ञानीजन कहते है कि नर सेवा ही नारायण (प्रभु) सेवा है। अर्थात् हम मनुष्य जिसे सेवा की मदद की जरूरत है उसकी सेवा चिकित्सा करे आपने कहा कि चंदवानी परिवार सेवाभावी परिवार है सिंधी समाज में अपने सेवा के बदौलत इस परिवार ने विशेष ख्याति अर्जित की है यह नवनिर्मित हॉस्पीटल भी सेवा का केन्द्र बने और इस हास्पीटल में आने वाले रोगी निरोगी होकर जाये।
प. पू. श्री वैभव मुनि जी म. सा. ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा व चिकित्सा का स्वरूप व्यावसायिक होता जा रहा है ऐसे समय में यदि कोई परिवार कम दर पर शिक्षा एवं चिकित्सा उपलब्ध करा रहा है तो वह सेवा ही है। पुराने समय में रोटी, कपड़ा व मकान अनिवार्य आवश्यकता में आते थे लेकिन आजकल शिक्षा व चिकित्सा भी अनिवार्य आवश्यकता में शामिल है ऐसे में चंदवानी परिवार का यह सेवा प्रकल्प अवश्य ही मानव सेवा का माध्यम बनेगा।
प्रवचन के उपरांत चंदवानी परिवार के रमेश चंदवानी, राजेन्द्र चंदवानी, नरेश चंदवानी ने पधारे सभी अतिथियों एवं पधारे अति विशिष्ट व्यक्तियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर, पूर्व विधायक व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री यशपालसिंह सिसौदिया, नपाध्यक्ष श्रीमती रमादेवी गुर्जर ने भी इस मौके पर अपने विचार रखे तथा चंदवानी परिवार की सेवा गतिविधियों की सराहना की। धर्मसभा में आध्यात्मिक गुरु शिवकरण प्रधान, समाजसेवी गोपाल पटवा, भाजपा जिला महामंत्री विजय सुराणा, शिवराजसिंह घटावदा, मण्डल अध्यक्ष विनोद डगवार, पार्षदगण प्रीतम पंचोली, आशीष गौड़, दीपमाला रामेश्वर मकवाना, अमन फरक्या, नरेन्द्र बंधवार, राजेश सोनी ऐरावाला, निर्मला चन्दवानी, पूर्व पार्षद अशोक कर्नावट, पत्रकार ब्रजेश जोशी, श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नई आबादी अध्यक्ष अशोक उकावत, पूर्व अध्यक्ष विनोद कुदार, महामंत्री मनोहर नाहटा, मंत्री अशोक झेलावत, खानपुरा अध्यक्ष अशोक मारू, महामंत्री अजीत नाहर, महिला मण्डल की शिल्पा जैन, सपना कुदार, विभा मालु, नेहा दुग्गड़, चिकित्सक डॉ. कमलेश कुमावत, समाजसेवी नरेन्द्र नाहर, दृच्टानंद नैनवानी आदि का स्वागत चंदवानी परिवार के रमेश चंदवानी, राजेन्द्र चंदवानी, नरेश चंदवानी, प्रदीप चंदवानी, निर्मला चंदवानी, श्री गुरू गौतम मुनि चेरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष प्रवीण बघेरवाल, सचिव पिंकेश पालीवाल, कोषाध्यक्ष नरेश चंदवानी, ट्रस्टी राजेश नामदेव आदि के द्वारा दुपट्टा पहनाकर किया गया। धर्मसभा का संचालन पत्रकार ब्रजेश जोशी ने किया व आभार नरेश चंदवानी ने माना। उक्त जानकारी गुरु भक्त पत्रकार संजय भाटी ने दी।