आध्यात्ममंदसौर जिलामल्हारगढ़

भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुई विशाल श्री हनुमंत कथा

पंडित श्री दिनेश व्यास की अमृतमयी वाणी सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा मगराना गांव

बंशीदास बैरागी

मगराना-मंदसौर जिले के ग्राम मगराना में आयोजित तीन दिवसीय विशाल श्री हनुमंत कथा का बुधवार को अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ भव्य समापन हुआ। कथा के अंतिम दिन पूरा गांव भक्तिरस में डूबा नजर आया। जगह-जगह भगवान श्रीराम और वीर हनुमान के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।

ग्राम निवासी चैनराम पिता दौलतराम पाटीदार द्वारा आयोजित इस धार्मिक आयोजन में आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण करने पहुंचे। कथा स्थल को आकर्षक विद्युत सजावट और धार्मिक झांकियों से सजाया गया था, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय दिखाई दे रहा था।

कथा वाचक पंडित श्री दिनेश जी व्यास नागर पिपलिया ने अपनी ओजस्वी एवं मधुर वाणी में श्री हनुमानजी के संपूर्ण जीवन चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने बाल्यकाल से लेकर प्रभु श्रीराम के परम भक्त बनने तक की दिव्य लीलाओं का ऐसा सुंदर चित्रण किया कि श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथा के दौरान सुंदरकांड, संजीवनी प्रसंग, लंका दहन और श्रीराम भक्ति के प्रसंगों पर श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ भक्ति भाव प्रकट किया।

पंडित व्यास ने कहा कि श्री हनुमानजी केवल शक्ति और पराक्रम के प्रतीक ही नहीं, बल्कि सच्ची भक्ति, सेवा और समर्पण के भी आदर्श हैं। उन्होंने युवाओं को हनुमानजी के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

तीनों दिनों तक कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती रही। महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक कथा श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त किया। कथा समापन पर महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। आरती के बाद प्रसादी वितरण किया गया।

पूरे आयोजन के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला और समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}