भागवत कथा के पूर्णाहूति के पश्चात अजमेर रवाना हुए पूज्य गुरुदेव डॉ कृष्णानंद जी महाराज

नगर परिषद अध्यक्ष कविता यादव के निवास पर दिया आशीर्वाद
शामगढ़। नगर में आयोजित भव्य श्रीमद्भागवत कथा के पूर्णाहूति के पश्चात परम पूज्य गुरुदेव डॉ कृष्णानंद जी महाराज शामगढ़ से अजमेर के लिए प्रस्थान कर गए।
शामगढ़ से विदा लेने से पूर्व डॉ कृष्णानंद जी महाराज नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती कविता नरेंद्र यादव के निवास स्थान पर पहुंचे। वहाँ यादव परिवार ने गुरुदेव का पलक-पावड़े बिछाकर आत्मीय स्वागत किया गुरुदेव ने सपरिवार उपस्थित सभी सदस्यों को जीवन में धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश देते हुए अपना मंगलमयी आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर गुरुदेव को विदाई देने के लिए पूर्व मंडल अध्यक्ष धीरज संघवी कथा यजमान रोडसिंह चौहान रमेश काला वरिष्ठ पत्रकार ओम संघवी एवं नपा कर्मचारी व बड़ी संख्या में श्रद्धालु और प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।
गुरुदेव के शामगढ़ से प्रस्थान करते समय कई श्रद्धालु भावुक भी नजर आए।



