
गंगा दशमी पर नगर परिषद आलोट में 1100 दीप प्रज्वलित
रतलाम : सोमवार, मई 25, 2026,
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मार्गदर्शन में प्रदेशभर में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत गंगा दशमी के अवसर पर जिले में विभिन्न जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगर परिषद आलोट में गंगा दशमी पर्व पर अनधिकल्पेश्वर महादेव मंदिर स्थित कुंड पर 1100 दीप प्रज्वलित किये गये एवं गंगा आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।
=============



