मंदसौर जिलाशामगढ़

रॉकी राइडर” निकला एमडी ड्रग्स तस्कर, 68 ग्राम एमडी के साथ शामगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़ा

स्टेशन क्षेत्र से हुई गिरफ्तारी, सप्लाई नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस — दुधालिया से पकड़ा गया दूसरा आरोपी

शामगढ़ : जिले में बढ़ते नशे के कारोबार के खिलाफ शामगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स तस्करी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 68 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपए कीमत बताई जा रही है। मामले में पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार बीती रात्रि शामगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अंकित उर्फ “रॉकी राइडर” विश्वकर्मा पिता बाबूलाल विश्वकर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी शामगढ़ अवैध एमडी ड्रग्स लेकर नगर में सप्लाई करने आने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और थाना प्रभारी के निर्देशन में टीम गठित कर स्टेशन क्षेत्र के आसपास घेराबंदी की गई।

कुछ देर बाद संदिग्ध युवक दिखाई देने पर पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली, जिसमें उसके पास से 68 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाकर पूछताछ शुरू की।

पूछताछ में आरोपी अंकित ने खुलासा किया कि वह यह ड्रग्स फरदीन पिता आजम खान निवासी दुधालिया थाना डंग से लेकर आया था। आरोपी के बयान के आधार पर शामगढ़ पुलिस ने देर रात ही दुधालिया पहुंचकर फरदीन को हिरासत में लिया और उसे शामगढ़ थाने लाया गया। फिलहाल पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है कि उसने यह माल किन लोगों तक पहुंचाया और उसके नेटवर्क में कौन-कौन शामिल हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार शुरुआती जांच में यह मामला सिर्फ स्थानीय सप्लाई तक सीमित नहीं लग रहा, बल्कि इसके तार आसपास के क्षेत्रों से भी जुड़े हो सकते हैं। पुलिस अब मोबाइल कॉल डिटेल, सोशल मीडिया संपर्क और आर्थिक लेन-देन की भी जांच कर रही है। संभावना जताई जा रही है कि मामले में कुछ और नाम सामने आ सकते हैं।

इधर आरोपी अंकित उर्फ “रॉकी राइडर” नगर में अपने स्टाइलिश और हाई-प्रोफाइल लाइफस्टाइल के कारण चर्चा में रहता था। महंगे मोबाइल फोन, राइडर स्टाइल मोटरसाइकिल और खर्चीली जीवनशैली का उसे शौक था। बताया जा रहा है कि अपने इन्हीं महंगे शौकों को पूरा करने के लिए वह नशे के कारोबार में उतर गया था। अंकित शामगढ़ ही नहीं इंदौर था महाराष्ट्र राजस्थान के तस्करों के सम्पर्क में था, शामगढ़ में भी कही बड़े हाई प्रोफाइल परिवार के लड़कों को एमडी की सप्लाई कर चुका हे,

शामगढ़ पुलिस का कहना है कि अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और पूरे नेटवर्क का खुलासा होने तक कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}