शामगढ़ में शौर्य पार्क का काम अंतिम दौर में, अगस्त में होगा लोकार्पण
शामगढ़ में शौर्य पार्क का काम अंतिम दौर में, अगस्त में होगा लोकार्पण
शामगढ़। नगर के कान्हा मांगलिक कॉलोनी में शहीदों की वीरता और पराक्रम को चिरस्थाई बनाए रखने के लिए ‘शौर्य पार्क’ का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। यह पार्क नगर की जनता के लिए राष्ट्रवाद और देशभक्ति की प्रेरणा का केंद्र बनेगा।
नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राजू भाई नरेंद्र यादव ने परिषद की टीम के साथ निर्माण कार्य का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि यह शौर्य पार्क हमारी आने वाली पीढ़ियों को देश के वीर शहीदों के बलिदान और उनके शौर्य की याद दिलाता रहेगा। यह नगर परिषद की ओर से शहीदों के सम्मान में एक अभिनव और ऐतिहासिक प्रयास है।13 अगस्त को होगा लोकार्पणपार्क का निर्माण कार्य अपने अंतिम चरणों में है। आगामी 13 अगस्त को यह भव्य पार्क शामगढ़ की जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान जलकल सभापति बंटी अश्क, वरिष्ठ समाजसेवी महेश पोरवाल (चाय वाले), जगदीश धामनिया और कांग्रेस नेता जगदीश मेहता विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने पार्क की रूपरेखा देखकर खुशी जाहिर की और चल रहे विकास कार्यों की जमकर प्रशंसा की। नगर में इस पार्क को लेकर नागरिकों के बीच भी भारी उत्साह देखा जा रहा है।



