सेवामंदसौरमंदसौर जिला

समाज में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का सकारात्मक संदेश पहुंच रहा है – विधायक श्री जैन

सामूहिक प्रयासों से शिवना सफाई कार्य को निरंतर गति मिल रही, 121 वें दिन 3 ट्रॉली गाद व कचरा निकाला

मंदसौर।शिवना शुद्धिकरण अभियान के 121वें दिन बुधवार को भी विधायक विपिन जैन के नेतृत्व में श्रमदानियों ने पूरे उत्साह एवं ऊर्जा के साथ नदी तट पर पहुंचकर श्रमदान किया। सुबह से ही ग्रामीण क्षेत्रों से आए युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिलाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने नदी किनारे फैली गंदगी को साफ करने का कार्य प्रारंभ किया। श्रमदानियों ने नदी में उतरकर गाद बाहर निकाली तथा नदी में जमा प्लास्टिक कचरा, पॉलीथिन एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों को हटाया।

अभियान के दौरान बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं ने नदी किनारे उगी गाजर घास को उखाड़कर हटाया, जिससे शिवना नदी का किनारा अब स्वच्छ एवं सुंदर दिखाई देने लगा है। अभियान में लगातार बढ़ रही जनभागीदारी से लोगों में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी बढ़ रही है।

इस अवसर पर विधायक विपिन जैन ने कहा कि युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, संगठनों, स्थानीय नागरिकों, ग्रामीणजनों एवं महिलाओं का शिवना शुद्धिकरण अभियान में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सभी के सामूहिक प्रयासों से सफाई कार्य को निरंतर गति मिल रही है तथा समाज में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का सकारात्मक संदेश पहुंच रहा है ।

अभियान के मीडिया प्रभारी श्री राजनारायण लाड़ ने बताया कि विधायक विपिन जैन के नेतृत्व में चल रहा यह जनअभियान 25 मई तक निरंतर जारी रहेगा। बुधवार को अभियान के 121वें दिन नदी से 3 ट्रॉली गाद, प्लास्टिक कचरा एवं गाजर घास निकाली गई। उन्होंने सभी आमजन से प्रतिदिन प्रातः 7:00 से 9:00 बजे के बीच शिवना तट पर पहुंचकर श्रमदान करने का आग्रह किया हे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}