मंदसौरमध्यप्रदेश
शिवना नदी के प्राकट्य स्थान पर पंहुचे कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा, किया भागीरथ महादेव के दर्शन कर अभिषेक

शिवना नदी के प्राकट्य स्थान पर पंहुचे कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा, किया भागीरथ महादेव के दर्शन कर अभिषेक

मंदसौर – टीम एवीएस द्वारा लगातार चार वर्षो से शिवना नदी के प्राकट्य स्थान से गांव सेवना राजस्थान से पशुपतिनाथ महादेव मंदसौर मध्य प्रदेश तक पैदल यात्रा निकाली जा रही है जिसके परिणाम स्वरूप गांव सेवना में शिवना नदी को लेकर जागृति आई है उसके परिणाम स्वरूप पहली बार कावड़ यात्रा और शिव महापुराण कथा का आयोजन भी हुवा।उक्त जानकारी टीम एविएस के संस्थापक मनीष भावसार ने देते हुए बताया कि शिवना नदी के प्राकट्य स्थान पर ग्रामवासीयो के सहयोग से शिव महापुराण कथा का आयोजन दिनांक 10 में से 16 मई तक हुवा जिसमें गंगा कुंड खुदाई का कार्य भी हुआ है। राजस्थान सरकार कैबिनेट मंत्री से भी टीम एवीएस ग्राम वासियों को लेकर दो बार उनके आवास पर मिलने पहुंची और प्राकट्य स्थान पर निर्माण कार्यों को लेकर ज्ञापन भी दिया । आज कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा सालमगढ़ आने वाले थे तो गांव सेवना के सरपंच परस्तीनिधि तथा बीजेपी मंडल अध्यक्ष चुन्नीलाल मीणा से हमारे द्वारा आग्रह किया गया कि मंत्री साहब को शिवना नदी के प्राकट्य स्थान पर भी लाया जाए जिस पर मंडल अध्यक्ष चुन्नीलाल मीणा ने सक्रियता से कार्य करते हुए कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा का कार्यक्रम शिवना नदी के प्राकट्य स्थान पर बनाया। आज दोपहर कैबिनेट मंत्री शिवना नदी के प्राकट्य स्थान पर पहुंचे । भगवान भागीरथ शिव मंदिर पर महादेव का अभिषेक किया इसके बाद ग्राम वासियों के साथ जाजम पर ही बैठकर चर्चा करी गई जिसमें मंदिर समिति और हमारे द्वारा संयुक्त रूप से मंत्री जी से मांग रखी गई की शिवना नदी प्राकट्य स्थान पर गंगा कुंड , गंगा घाट और मंदिर की बाउंड्री वॉल तथा सौंदर्यीकरण का कार्य मंजूर किया जाए जिसमें तत्काल ही तीनों कार्यों को मंत्री जी ने मंजूर कर घोषणा करी। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री आशीष जैन, मंडल अध्यक्ष तथा सरपंच प्रतिनिधि चुन्नीलाल मीणा, मंदिर समिति अध्यक्ष गोविंद मीणा, टीम एवीएस के संस्थापक मनीष भावसार, सुधांशु भावसार, मंदिर समिति के सूरजमल मीणा लक्षण मीणा, श्रीमती कांता मीणा, आसाराम मीणा, लक्ष्मण मीणा नेताजी, लक्ष्मण मीणा जगदीश मीणा, नानूराम मीणा सहित कई ग्रामवासी उपस्थित थे।



