सामाजिकमंदसौरमध्यप्रदेश

अ भा पोरवाल महासभा के निर्वाचन होंगे शामगढ़ में, श्री मंडवारिया मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त

अ भा पोरवाल महासभा कि बैठक संपन्न, अध्यक्ष श्री पोरवाल के नेतृत्व में पोरवाल समाज के गौरव का किया सम्मान 

      सालरिया- अखिल भारतीय पोरवाल महासभा प्रधान कार्यालय शामगढ़ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को पोरवाल छात्रावास मंदसौर में अखिल भारतीय पोरवाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश पोरवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई सर्वप्रथम राजा टोडरमलजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रचलन समाज के वरिष्ठजनों द्वारा किया गया एवं बैठक प्रारंभ की गई।

बैठक में महासभा के निर्वाचन त्रिवार्षिक निर्वाचन शीघ्र कराए जाएंगे इस पर सहमति बनी एवं निर्वाचन अधिकारी वरिष्ठ अनुभवी श्री हरिप्रकाश मंडवारिया नीमच को नियुक्त किया गया वे अपने साथ सहायक निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति करेंगे महासभा द्वारा विभिन्न नगर इकाइयों से अपने नगर में निर्वाचन कराने के अपील की गई थी इस पर पोरवाल समाज शामगढ़ द्वारा एक आवेदन पत्र दिया गया जिसमें महासभा के चुनाव शामगढ़ में कराने की मांग की गई जिसे महासभा अध्यक्ष एवं निर्वाचन अधिकारी ने प्राप्त किया इसके अतिरिक्त विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई एवं निर्णय लिए गए

निर्वाचन में 45 वर्ष से अधिक उम्र का सदस्य चुनाव नहीं लड़ सकेगा मतदान का अधिकार सबको रहेगा अब नवीन सदस्य 45 वर्ष से कम उम्र के नहीं बनाए जाएंगे ।

पोरवाल धाम निर्माण को लेकर भी चर्चा हुई शीघ्र तारीख निर्धारित करके निर्माण प्रारंभ किया जाएगा राजा टोडरमलजी की जयंती पर अवकाश घोषित करने के लिए शीघ्र की प्रतिनिधि मंडल भोपाल पहुंचकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से भेट कर अवकाश घोषित करने की मांग करेगा।

इस अवसर पर समाज के गौरव रतलाम विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री मनोहर पोरवाल सहित समाज के एल्डरमैन श्री शांतिलाल गुप्ता नीमच (अध्यक्ष पोरवाल समाज समिति नीमच) श्री मुकेश दानगढ़ शामगढ़ (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष महासभा) दिनेश गुप्ता सुवासरा कमल गुप्ता आलोट अजय  दानगढ़ रामपुरा का भी स्मृति चिन्ह देकर शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया ।

बैठक का संचालन महासभा अध्यक्ष मुकेश पोरवाल ने किया एवं आभार मांगीलाल सेठिया महामंत्री ने माना यह जानकारी अखिल भारतीय पोरवाल समाज के प्रवक्ता रमेश पोरवाल द्वारा दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}