नीमचमध्यप्रदेश
श्रीमद् पुरुषोत्तम मास कथा महोत्सव का आयोजन बद्रीविशाल मंदिर पर

*मनासा*
मंदिरों की नगरी मनासा में पुरुषोत्तम मास, अधिक मास की पावन वेला पर भगवान को अति प्रिय श्रीमद् पुरुषोत्तम मास कथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
कथा व्यास राष्ट्रीय अटल गौरव रत्न अवार्ड से सम्मानित भागवताचार्य पं. श्री गोविंद जी उपाध्याय, प्राचीन नरसिंह मंदिर मनासा वाले, अपनी सुमधुर वाणी से श्रद्धालुओं को श्री पुरुषोत्तम मास की दिव्य कथा का रसपान कराएंगे।
*कथा विवरण*
17 मई 2026, रविवार से 15 जून 2026, सोमवार तक
प्रतिदिन प्रातः 8:30 बजे से
आयोजकों ने नगरवासियों एवं क्षेत्र के भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।



