
ताल नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जनगणना मकान सुचीकरण का कार्य पहुंच रहा अंतिम चरण में
ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा
जनगणना-2027 के प्रथम चरण अन्तर्गत नगरीय क्षेत्र ताल एंव तहसील ताल में मकान सुचीकरण कार्य के लिए प्रगणक हर भवन पर जाकर उस घर के मुखिया से 34 प्रश्नों से संबंधित जानकारी भारत सरकार जनगणना कार्य निदेशालय के द्वारा बनाए गए HLO ऐप के माध्यम से संकलित कर रहे।
मकान सुचीकरण कार्य के लिए नगर परिषद ताल के द्वारा 15 वार्डों के लिए कुल 32 प्रगणक ब्लॉक बनाए गए एंव इसी प्रकार तहसील ताल की 45 ग्राम पंचायतों के 86 ग्रामों के मकान सुचीकरण कार्य के लिए 166 प्रगणक ब्लॉक बनाए गए। जो कि जनगणना पर्यवेक्षक एंव फिल्ड ट्रेनर के मार्गदर्शन में घर-घर जाकर अपने-अपने गणना ब्लॉक के भवनों की मुलभुत सूविधाओं से संबंधित जानकारी HLO ऐप के माध्यम से संकलित कर रहे हैं। जोकि सीधे जनगणना कार्य निदेशालय प्राप्त हो रही है।
निर्भय सिंह पटेल चार्ज अधिकारी एंव तहसलीदार तहसील ताल एंव गौरव शर्मा चार्ज अधिकारी एंव मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद ताल प्रति दिन अपने-अपने क्षेत्र के प्रगणकों के गणना ब्लॉकों में भ्रमण कर रहे है। एंव उनके कार्यों का निरिक्षण तथा उनकी कठीनाईयों का समाधान भी मौके पर ही कर रहे है।
जनगणना मकान सुचीकरण का यह कार्य 01 मई 2026 से प्रारंभ होकर 30 मई 2026 तक निरंतर चल रहा है। एंव नगर परिषद ताल का यह कार्य लगभग 85-90 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। वही ग्रामीण क्षेत्र में यह कार्य लगभग 65-70 प्रतिशत पूर्ण हुआ है। प्रगणकों द्वारा जनगणना का यह कार्य भयंकर गर्मी के कारण सुबह एंव शाम को गर्मी कम होने पर किया जा रहा है।
चार्ज अधिकारी क्रमशः निर्भय सिंह पटेल एंव श्री गौरव शर्मा द्वारा आम नागरीको से अपने भवन एवं परिवार के संबंध में सही सही जानकारी देने एवं प्रगणकों को सहयोग प्रदान करने की अपील की गई। एवं आपने यह बतलाया गया कि जनगणना से संबंधित हर जानकारी पूर्णतः गोपनीय रहती है एवं किसी भी व्यक्ति की कोई भी जानकारी किसी अन्य व्यक्ति को प्रदाय नहीं की जाती है।



