रतलामआलोट

बरखेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 735 ग्राम अवैध अफीम सहित एक नाबालिग एवं एक आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन जप्त‌

बरखेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,  735 ग्राम अवैध अफीम सहित एक नाबालिग एवं एक आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन जप्त‌

रतलाम |‌ पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा  निर्देश दिए गए उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आलोट श्रीमती पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में थाना बरखेड़ा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 735 ग्राम अवैध अफीम जप्त करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।

14.05.2026 को थाना बरखेड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ अफीम लेकर बरखेड़ा से आलोट की ओर जाने वाले हैं। सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी बरखेड़ा निरीक्षक रविंद्र दंडोतिया के नेतृत्व में उपनिरीक्षक हरिसिंह बडेरा एवं पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी कर कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम द्वारा एनडीपीएस एक्ट के समस्त प्रावधानों का पालन करते हुए एक नाबालिग एवं आरोपी इमरान पिता सैयद अली उम्र 20 वर्ष निवासी मस्जिद के सामने, बरखेड़ा कला जिला रतलाम को पकड़कर विधिवत तलाशी, पहचान एवं तौल कार्यवाही की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 735 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम बरामद की गई। साथ ही एक टीवीएस मोटरसाइकिल एवं तीन मोबाइल फोन भी जप्त किए गए।

जप्त मश्रुका की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹2,00,000/- आँकी गई है। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क एवं अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी–1. एक नाबालिग

2. इमरान पिता सैयद अली, उम्र 20 वर्ष, निवासी मस्जिद के सामने, बरखेड़ा कला जिला रतलाम

जप्त मश्रुका-  735 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम

टीवीएस मोटरसाइकिल क्रमांक MP-14-ML-8318 कुल 03 मोबाइल फोन

कुल अनुमानित कीमत लगभग 2,00,000/- (दो लाख रुपये)

सराहनीय भूमिका उक्त कार्रवाई में निरीक्षक रविंद्र दंडोतिया उपनिरीक्षक हरिसिंह बडेरा सहायक उपनिरीक्षक नानूराम दसोरिया‌ आरक्षक ओमप्रकाश गुर्जर शकील राकेश पाटीदार अजय चौधरी अरविंद एवं राजेश पवार की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}