शहीद मुकेश कुमार प्रजापति की स्मृति में ‘खड़ावदा प्रीमियर लीग सीजन-2’ का भव्य आगाज

शहीद मुकेश कुमार प्रजापति की स्मृति में ‘खड़ावदा प्रीमियर लीग सीजन-2’ का भव्य आगाज
खड़ावदा। वीर शहीद मुकेश कुमार प्रजापति की पावन स्मृति को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए ग्राम खड़ावदा में ‘खड़ावदा प्रीमियर लीग (KPL) सीजन-2’ का गरिमामय शुभारंभ हुआ। न किया जा रहा है इसके शुभारंभ समारोह में अमर शहीद भाई मुकेश प्रजापत के पिताश्री राम गोपाल प्रजापत द्वारा पिता काटकर शुभारंभ किया गया क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ के मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष भाजपा सीताराम चरण जिला मंत्री डॉक्टर दयाल रावत जनपद प्रतिनिधि भारत भूषण दुआ मंडल महामंत्री मुकेश मीणा जिला युवासेन समाज संगठन के पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप कुमार सिसोदिया खड़ावदा मंडल उपाध्यक्ष बजरंग धाकड़ रामलाल मेहर के मुख्य अतिथि में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया खेल के इस महाकुंभ में बड़ी संख्या में ग्रामवासियों और क्षेत्र के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस अवसर पर अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया है 11 स्टार क्रिकेट क्लब के कप्तान हुसैन आयोजन के संयोजक अशोक गौड़ मदन गोड द्वारा अतिथियों का से स्वागत अभिनंदन किया गया
मुख्य मार्ग पर स्थापित होगी शहीद की प्रतिमा
कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों की पुरानी मांग पर चर्चा की गई। भाजपा विधायक चन्दरसिंह सिसोदिया ने इस विषय को प्रमुखता से लेते हुए पूर्व में ही सभी ग्रामवासियों को आश्वस्त किया है कि: “खड़ावदा मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य पूर्ण होते ही, मार्ग के डिवाइडर पर शहीद मुकेश कुमार प्रजापति की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी।”
खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने और शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु क्षेत्र के कई दिग्गज नेता, समाजसेवी और शहीद परिवार के सदस्य उपस्थित रहे
शहीद परिवार: शहीद के पिता श्री गोपाल जी प्रजापति, पुत्र शुभम प्रजापति, एवं बड़े भाई गिरधारी लाल जी व उदेराम जी प्रजापति।
प्रमुख अतिथि: भाजपा मण्डल अध्यक्ष सीताराम चारण, जिलामंत्री प्रतिनिधि डॉ. दयाल रावत, मण्डल उपाध्यक्ष बजरंग धाकड़, जनपद सदस्य प्रतिनिधि भारतभूषण दुआ, पूर्व महामंत्री श्यामसुन्दर सिसोदिया, महामंत्री मुकेश मीणा, महामंत्री रामलाल मेहर और समाजसेवी संदीप सिसोदिया उपस्तिथ रहे
युवाओं में भारी उत्साह
अंत मे अशोक गौड़ ने उपस्थित सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया। आयोजन को लेकर स्थानीय युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। खेल के इस माध्यम से युवा न केवल अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं, बल्कि अपने क्षेत्र के अमर शहीद को भावांजलि भी अर्पित कर रहे हैं।



