मंदसौर जिलासीतामऊ
भाजपा नेता एवं सांसद श्री गुर्जर ने सीतामऊ में आगजनी घटना से प्रभावित व्यापारियों से कि चर्चा सहयोग का दिया भरोसा

भाजपा नेता एवं सांसद श्री गुर्जर ने सीतामऊ में आगजनी घटना से प्रभावित व्यापारियों से कि चर्चा सहयोग का दिया भरोसा


सीतामऊ। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर ने सीतामऊ पहुंच कर बस स्टैंड स्थित आग से जली उदिया किराना दुकानों पर हुए नुकसान कि प्रभावित व्यापारियों से चर्चा कर जानकारी ली तथा कहा कि इस कठिन समय में हम सभी साथ खड़े हैं।
सांसद श्री गुर्जर ने प्रशासन से बात कर फायर ब्रिगेड कि समस्या का हल करने का आश्वासन दिया।
इस दौरान सासंद श्री गुर्जर ने पोरवाल युवा संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नरेन्द्र उदिया के साथ आग से जली दुकानों का निरक्षण किया। इस अवसर पर रमेश चंद्र उदिया, प्रकाश उदिया, राहुल उदिया, पोरवाल समाज अध्यक्ष कैलाश घाटिया काका लक्ष्मीनारायण मांदलिया अखिलेश फरक्या सुनील उदिया चेतन काला, अर्पित घाटिया, सहित व्यापारी तथा नागरिक गण उपस्थित रहें।



