समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 11 मई 2026 सोमवार

/////////////////////////////////////
मखमली आवाज की यादों से गुलजार हुई शाम
दशपुर रंगमंच ने सुरों के सुल्तान तलत महमूद को दी स्वरांजलि
मंदसौर । नगर के सांस्कृतिक संस्था दशपुर रंगमंच मंदसौर द्वारा महान पार्श्व गायक और गजल सम्राट तलत महमूद की पुण्यतिथि के अवसर पर एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने तलत साहब द्वारा गाए गए अमर गीतों और गजलों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शानदार आगाज गायक सतीश सोनी ने बेहद लोकप्रिय गीत ‘‘जलते हैं जिसके लिए तेरी आंखों के दीये‘‘ से किया, जिसके बाद संगीत की यह शाम पूरी तरह से तलत महमूद की यादों में डूब गई। इसी क्रम में अभय मेहता ने अपनी सुरीली आवाज में ‘‘ए मेरे दिल कहीं और चल’’ गीत की भावपूर्ण प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थित श्रोताओं की खूब सराहना मिली। संगीत के इस सफर को आगे बढ़ाते हुए आबिद शाह ने ‘‘ये हवा ये रातें ये चांदनी’’ गीत गाकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. महेश चन्द्र शर्मा ने तलत महमूद के गीतों की झड़ी लगा दी, जिसमें उन्होंने ‘‘तस्वीर बनाता हूँ मगर तस्वीर नहीं बनती’’, ‘‘तेरी आंखों के आंसू पी जाऊं ऐसी मेरी तकदीर कहाँ’’ और ‘‘आंसू समझ के क्यों मुझे आंख से गिरा दिया’’ जैसे सदाबहार गीतों से पूरे वातावरण को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम का कुशल संचालन कर रहे अभय मेहता ने तलत महमूद के व्यक्तित्व और उनके संगीत सफर पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अपनी विशिष्ट मखमली आवाज के कारण उन्हें ‘‘किंग ऑफ गजल्स’’ यानी गजलों का राजा कहा जाता था। उन्होंने यह भी साझा किया कि संगीत के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा उन्हें प्रतिष्ठित पद्म भूषण अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था। इस गरिमामयी शाम का सफल संचालन अभय मेहता द्वारा किया गया तथा अंत में सभी कलाकारों का आभार ललिता मेहता ने व्यक्त किया।
================
माँ प्रेम और संस्कारों की जीवंत प्रतिमा- हेमा हिंगड़

मन्दसौर। इनरव्हील क्लब मंदसौर द्वारा मातृत्व दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इसकी जानकारी देते हुए क्लब अध्यक्ष हेमा हिंगड़ ने बताया कि कार्यक्रम में क्लब सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं मातृत्व के महत्व को रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से अभिव्यक्त किया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान क्लब की कोषाध्यक्ष सुनीता पहाड़िया ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान आईएसओ मेजर उषा कुमावत एवं तृतीय स्थान निशी पाटनी को प्राप्त हुआ। विजेताओं को क्लब पदाधिकारियों द्वारा शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष हेमा हिंगड़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि “माँ केवल एक शब्द नहीं बल्कि त्याग, प्रेम और संस्कारों की जीवंत प्रतिमा है। मातृत्व दिवस हमें माँ के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और प्रेम व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है। ऐसे आयोजन महिलाओं की प्रतिभा को मंच देने के साथ-साथ आपसी स्नेह एवं आत्मविश्वास को भी बढ़ावा देते हैं।”
कार्यक्रम में शामिल होने वाले सदस्य निर्मला मेहता, वंदना संघवी, किरण भामावत ,रचना दोषी, पुष्पा जोशी, शर्मिला बसेर, बबीता रिछावरा का प्रतियोगिता में उत्साह एवं आनंद से भरपूर रहा।
सचिव रचना दोषी एवं एडिटर किरण भामावत ने सभी का आभार माना।
===========
जिले के संपूर्ण क्षेत्र में नलकूप खनन पर 31 जुलाई तक प्रतिबंध
मंदसौर 10 मई 26 / कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने मध्य प्रदेश पेयजल परिक्षण अधिनियम 1986 की धारा 3 संशोधित अधिनियम 2002 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अधिनियम की धारा 3 के अंतर्गत सम्पूर्ण जिले में अशासकीय व निजी नलकूप खनन करने पर 31 जुलाई 2026 तक प्रतिबंध लगाया गया है। मंदसौर जिले में कोई भी व्यक्ति बिना अनुज्ञा के नलकूप खनन नहीं कर सकेगा। जो व्यक्ति इस आदेश का उल्लंघन करेगा वह अधिनियम की धारा -3 या धारा -4 के उपबंध का उल्लंघन करने पर दो हजार रू के जुर्माने तथा दो वर्ष तक के कारावास या दोनों से दण्डित किया गया जायेगा। शासकीय योजना के अंतर्गत किये जाने वाले नलकूप उत्खनन पर यह आदेश लागू नहीं होगा। इस हेतु अनुज्ञा प्राप्त किया जाना आवश्यक नहीं होगा।
==========
दिलीप सेन निडर गुजराती सेन समाज के वरिष्ठ जिला संरक्षक नियुक्त, समाज जनों में हर्ष की लहर
मंदसौर। गुजराती सेन समाज की संगठनात्मक गतिविधियों को विस्तार देने और समाज को नई दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से नियुक्तियों का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में मंदसौर गुजराती सेन समाज के वरिष्ठ जिला अध्यक्ष बलराम राठौड़ ने संगठन के प्रति निष्ठा और सक्रियता को देखते हुए कयामुपर निवासी दिलीप सेन निडर गुजराती सेन समाज के वरिष्ठ जिला संरक्षक के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया है। दिलीप सेन निडर गुजराती सेन की इस नियुक्ति की घोषणा होते ही समूचे जिले के सेन बंधुओं और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। समाजजनों का मानना है कि दिलीप सेन निडर गुजराती सेन के अनुभव और सक्रियता से समाज के संगठन को जिले भर में नई मजबूती मिलेगी क्यों की दिलीप सेन निडर शासकीय शिक्षक होकर सेन समाज के पुर्व जिलाध्यक्ष है। पुर्व में भी में भी गुजराती सेन समाज के जिला उपाध्यक्ष रह चुके है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर जिले भर से समाज के वरिष्ठजनों और पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई प्रेषित की है। दिलीप सेन निडर गुजराती सेन समाज के वरिष्ठ जिला संरक्षक नियुक्त होने पर शुभकामनाएँ देने वालों में प्रमुख रूप से दिलीप सेन निडर गुजराती सेन समाज के वरिष्ठ जिला संरक्षक अंतिम देवड़ा, अशोक परमार, प्रहलाद परिहार, अर्जुन सेन राठौड़ (छोटू), राकेश सेन सम्राट, अनिल परिहार, हरीश परमार (गिगल), जगदीश परमार (रलायता), मनीष सेन राठौड़ (मोनू), विजय परमार एवं राजेश परिहार सहित अनेक समाजजन सम्मिलित हैं। सभी ने आशा व्यक्त की है कि सेन समाज के नवनियुक्त जिला कोषाध्यक्ष समाज के उत्थान और एकजुटता के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
==========
दिलीप सांवलिया अध्यक्ष व बलराम खोईवाल सचिव निर्वाचित
=========
डाक जीवन बीमा एजेंट का चयन हेतु साक्षात्कार 22 मई
मंदसौर 10 मई 26 / डाकघर अधिक्षक द्वारा बताया गया कि कार्यालय अधीक्षक डाकघर मंदसौर द्वारा भारतीय डाक विभाग की लोकप्रिय बीमा योजना डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा ( पीएलआई एवं आरपीएलआई ) के व्यवसाय हेतु डायरेक्ट एजेंट का चयन किया जाना है। मंदसौर एवं नीमच जिले के डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा ( पीएलआई एवं आरपीएलआई ) बीमा क्षेत्र के व्यवसाय हेतु इच्छुक उम्मीदवार इस हेतु आवेदन कर सकते है।
साक्षात्कार का आयोजन 22 मई 2026 को समय 12:00 बजे से किया जाएगा। इस हेतु 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के आवेदक आवेदन कर सकते है। आवेदक की शैक्षणिक योग्यता 10वी पास या समकक्ष (राज्य / केंद्रीय बोर्ड ) होनी चाहिए एवं कम्प्युटर व स्थानीय क्षेत्र का ज्ञान होना चाहिए। उपरोक्त अहर्ताएं पूर्ण करने वाले इच्छुक उम्मीदवार अपने आवेदन तथा बायोडाटा के साथ उक्त समयावधि मे कार्यालय अधीक्षक डाकघर मंदसौर संभाग,मंदसौर मे निर्धारित समय पर उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते है। आवेदक अधिक जानकारी हेतु मोबाइल नंबर 9691556634 पर संपर्क कर सकते है।
=========
पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति वर्ष 2026-27 हेतु MPTAAS पोर्टल प्रारंभ
पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 31 मई तक आवेदन करें
मंदसौर 10 मई 26 / पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग सहायक संचालक द्वारा बताया गया कि वर्ष 2026-27 के लिए पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के नवीन एवं नवीनीकरण आवेदन हेतु MPTAAS पोर्टल प्रारंभ हो चुका है। पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति 2026-27 के लिए 31 मई तक आवेदन कर सकते हैं।
जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि उनकी संस्था में अध्ययनरत पात्र नवीनीकरण विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति आवेदन MPTAAS पोर्टल पर समय पर प्रस्तुत कराए जाएं। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि विद्यार्थियों को आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की कठिनाई न हो एवं सभी पात्र विद्यार्थियों को योजना का पूर्ण लाभ प्राप्त हो सके।
==============
दिलीप सांवलिया अध्यक्ष व बलराम खोईवाल सचिव निर्वाचित



