विद्यालय प्रबंधकों की समस्याओं के समाधान को लेकर चेतना समारोह आयोजित

विद्यालय प्रबंधकों की समस्याओं के समाधान को लेकर चेतना समारोह आयोजित
गोरखपुर पीपीगंज राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ गोरखपुर इकाई के तत्वावधान में रविवार को ब्लॉक सभागार जंगल कौड़ियां में “विद्यालय प्रबंधक चेतना समारोह” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कैम्पियरगंज विधायक फतेह बहादुर सिंह रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद अतिथियों का माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में विद्यालय संचालन के दौरान आने वाली विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कई विद्यालय प्रबंधकों ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव मंच के माध्यम से रखे।मुख्य अतिथि विधायक फतेह बहादुर सिंह ने विद्यालयों से जुड़ी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर समाधान कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि समाज सेवा और संस्कार निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष गणेश प्रसाद शर्मा ने संगठन की ओर से विधायक को विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री डॉ. विनीत मिश्र, जिलाध्यक्ष गणेश प्रसाद शर्मा, ब्लॉक प्रमुख जंगल कौड़ियां बृजेश यादव, ब्लॉक प्रमुख कैम्पियरगंज अश्वनी जायसवाल, चेयरमैन पीपीगंज लक्ष्मण विश्वकर्मा, विधायक प्रतिनिधि मनोज सिंह, विधायक पीआरओ राजेश सिंह, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष वैदेही शरण यादव, जिला उपाध्यक्ष गुनागर, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्र, जिला महामंत्री अरुण रावत, विवेक श्रीवास्तव, शिवांश त्रिपाठी, जिला प्रवक्ता डॉ. सुनीता सिंह, जिला मीडिया प्रभारी कन्हैया लाल जायसवाल, महानगर अध्यक्ष अनुराग श्रीवास्तव, पूर्व महानगर अध्यक्ष अनवर अली, अविनाश मिश्र, धनपत विश्वकर्मा, पवन जायसवाल, जितेन्द्र वर्मा, उमेश चौधरी, मोहम्मद नदीम सहित सैकड़ों विद्यालय प्रबंधक उपस्थित रहे।



