श्रीमती सोहनबाई परिहार के स्वर्गवास पर परिजनों के माध्यम से भारत विकास परिषद ने कराया नेत्रदान

श्रीमती सोहनबाई परिहार के स्वर्गवास पर परिजनों के माध्यम से भारत विकास परिषद ने कराया नेत्रदान
शामगढ़। सेन समाज के वरिष्ठ एवं कृषि उपज मंडी से सेवानिवृत श्रीमान रमेशचंद्रजी परिहार की धर्मपत्नी एवं दुर्गेशजी राकेश परिहार कमलेश परिहार की पूज्य माताजी श्रीमती सोहनबाई परिहार का रविवार सुबह आकस्मिक स्वर्गवास हो गया ।दुख की इस घड़ी में परिवार ने धैर्य का परिचय देते हुए उनके भाई रामजी चौहान की प्रेरणा से नेत्रदान जैसा पुनीत कार्य किया जिससे निश्चित रूप से दो लोगों को नेत्र रोशनी प्राप्त होगी ।
नेत्र उत्सर्जन का कार्य परिषद के चिकित्सा प्रभारी डॉ अमित धनोतिया MD एवं प्रांतीय नेत्रदान प्रभारी महेश मांदलिया ने सफलतापूर्वक किया एवं प्राइवेट वाहन से उत्सर्जित नेत्र नीमच भेजे गए
शामगढ़ शाखा के अध्यक्ष डा अजय चौहान ने परिवार का आभार माना परिषद के प्रांत प्रभारी एवं नप एल्डरमैन मुकेश दानगढ़ समाज सेवी ला फत्तूलाल पाटीदार घनश्याम पाटीदार संजय दानगढ़ विजय चौहान चंदूलाल प्रजापति सहित परिवारजन राजेंद्र परिहार नरेंद्र परिहार सुरेश परिहार आशीष परिहार सचिन परिहार एवं ग्राम वासी उपस्थित रहे



