मंदसौरमध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 09 मई 2026 शनिवार

//////////////////////////////////////////

एनसीसी कार्यशाला के माध्यम से युवाओं को टीबी के प्रति किया जागरूक

मंदसौर 8 मई 26 / प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत संचालित 100 दिवसीय आयुष्मान आरोग्य अभियान के तहत एनसीसी कैंडिडेट की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में डॉ. द्विवेदी द्वारा एनसीसी के युवा कैंडिडेट को टीबी बीमारी के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि समाज से टीबी उन्मूलन के लिए युवाओं की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि एनसीसी कैंडिडेट अपने-अपने क्षेत्र में टीबी मरीजों को सोशल सपोर्ट प्रदान कर सकते हैं तथा लोगों को टीबी के लक्षण, जांच एवं उपचार के प्रति जागरूक कर अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कार्यशाला में टीबी मरीजों के प्रति संवेदनशीलता एवं सहयोग की भावना विकसित करने पर भी जोर दिया गया।

राज्य शिक्षा केंद्र ने बीएड, डीएलएड सहित विभिन्न शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों की प्रवेश तिथियां की जारी

=============

गांधीसागर में मृत मिले तेंदुए का एनटीसीए गाइडलाइन अनुसार किया अंतिम संस्कार : डीएफओ

मंदसौर 8 मई 26 / मंदसौर वनमंडलाधिकारी श्री संजय रायखेरे द्वारा बताया गया कि 7 मई 2026 को एक वन्यजीव तेन्दुआ की मृत्यु की घटना, जिसका स्थल “मुख्य सडक नीमच झालावाड” वन भूमि कक्ष क्रमांक 1011 बीट चंबल नं 3 वनपरिक्षेत्र गेम रेंज पूर्व गांधीसागर अभयारण्य के अंतर्गत प्रकाश में आई। जिस पर एनटीसीए नई दिल्ली एवं कार्यालय मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक मध्यप्रदेश, भोपाल से जारी दिशा-निर्देश अनुरूप त्वरित कार्यवाही करते हुऐ घटना स्थल को सुरक्षित किया गया व डॉग स्क्वाड की सहायता से घटना स्थल एवं उसके आस-पास छानबीन की कार्यवाही की गई। पोस्ट मार्टम विशेषज्ञ वन्यजीव चिकित्सकों विशेषज्ञयों डॉ. आकाश वाल्मीक एवं डॉ. सुमित कुमार पटेल के द्वारा किया गया। वन्यजीव तेन्दुआ शरीर के सभी अंग सुरक्षित पाये गये।

निर्धारित प्रक्रिया अनुसार शवदाह / भस्मीकरण की कार्यवाही म.प्र. शासन वन विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल के आदेशानुसार द्वारा गठित समिति सदस्य वृत्त उज्जैन मुख्य वनसंरक्षक उज्जैन श्री आलोक पाठक, मंदसौर वनमंडलाधिकारी श्री संजय रायखेरे, अधीक्षक गांधीसागर श्री अमित राठौर, नायब तहसीलदार भानपुरा श्री सुनील अग्रवाल, गेम रेंज अधिकारी पूर्व गांधीसागर श्री पी.एल. रायकवार, गेम रेंज अधिकारी पश्चिम गांधीसागर अभयारण्य श्री पराग सेनानी, सरपंच ग्राम पंचायत गांधीसागर श्री मनीष परिहार की उपस्थिति में दाह संस्कार किया गया। उपरोक्त समस्त कार्यवाही की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी की गई है। प्रकरण में वन अपराध प्रकरण क्रं. 3850/24 7 मई 2026 दर्ज कर प्रकरण में विवेचना कार्य जारी है। फोटो संलग्न

=================

124 ग्राम पंचायतों को वितरित की गई फील्ड टेस्टिंग किट

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत पीएचई विभाग की कार्यशाला आयोजित

मंदसौर 8 मई 26 / जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पी एच ई विभाग द्वारा जनपद पंचायत मंदसौर में कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान जनपद पंचायत की 124 ग्राम पंचायतों को फील्ड टेस्टिंग किट वितरित की गई। किट का वितरण जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा, सीईओ श्री धर्मेंद्र यादव एवं जिला सलाहकार मुकेश गुप्ता की उपस्थिति में किया गया।

कार्यशाला में पंचायत सचिवों को जल गुणवत्ता परीक्षण का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण उषा तिवारी, पीएमयू संतोष जैन एवं अस्तित्व गोस्वामी द्वारा प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान ग्राम स्तर पर पेयजल की गुणवत्ता जांचने की प्रक्रिया विस्तार से समझाई गई।

किट के माध्यम से PH मान, फ्लोराइड, क्लोराइड, अमोनिया, नाइट्रेट, हार्डनेस, टरबीडिटी, फ्री क्लोरीन, आयरन एवं एल्केलिनिटी सहित 10 प्रकार के परीक्षण किए जा सकते हैं। एक किट से लगभग 100 बार पानी की जांच संभव है। साथ ही एच-टू-एस वायल के माध्यम से बैक्टीरिया परीक्षण की जानकारी भी दी गई।

कार्यशाला में जल स्रोतों को स्वच्छ बनाए रखने, जल संरक्षण एवं संवर्धन की विधियों को अपनाने, जल स्रोतों के नियमित क्लोरीनेशन तथा सुरक्षित पेयजल भंडारण की समझाइश दी गई।

पंचायत सचिवों को दूषित पानी से होने वाली बीमारियों से बचाव के उपाय बताए गए तथा जल प्रदाय योजनाओं में जनसहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। साथ ही ग्रामों में समग्र स्वच्छता का वातावरण बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।

================

राहगीर अभियान में जनसहयोग से बोलिया, मोलाखेड़ी एवं बार्डियाअमरा में शासकीय रास्तों से हटाया अतिक्रमण

गरोठ 8 मई 26 / कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग के मार्गदर्शन में राहगीर अभियान के अंतर्गत ग्राम बोलिया, मोलाखेड़ी एवं बार्डियाअमरा में तहसीलदार श्री अर्जुन भदोरिया, नायब तहसीलदार श्री रघुनाथ मचार एवं श्री जनेद्र की उपस्थिति में हल्का पटवारी तथा कृषकों के जनसहयोग से शासकीय रास्तों को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

अभियान के दौरान ग्रामीणों एवं किसानों ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए स्वयं आगे आकर रास्तों से अतिक्रमण हटाया। अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों तक पहुंचने वाले शासकीय मार्गों को सुगम एवं व्यवस्थित बनाना है, ताकि वर्षा ऋतु में भी किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

गरोठ एसडीएम श्री राहुल चौहान ने बताया कि राहगीर अभियान के अंतर्गत किसानों के जनसहयोग एवं जनभागीदारी से गांवों के रास्तों को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है। किसानों द्वारा स्वेच्छा से सहयोग किए जाने से मार्ग सरल और सुगम बन रहे हैं, जिससे ग्रामीणों एवं कृषकों को आवागमन में सुविधा प्राप्त होगी। अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

===================

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अंतर्गत 11 मई को जिले में होंगे समानांतर आयोजन

मंदसौर 8 मई 26 / भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के अंतर्गत 11 मई 2026 को गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर में अतिविशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में विशेष नेशनल पीक प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रदर्शित किए जाने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर समानांतर आयोजन भी किए जाएंगे।

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भारतीय सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, पुनर्निर्माण एवं गुलामी की मानसिकता को त्यागकर गौरवशाली इतिहास को स्मरण करने का प्रतीक है। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को देश के समृद्ध इतिहास एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना तथा वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को सशक्त बनाना है।

जिले में आयोजित होने वाले समानांतर कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं, विद्यार्थियों एवं आमजन को भारतीय संस्कृति, इतिहास और राष्ट्रीय गौरव से प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रमों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, विचार-विमर्श एवं लाइव प्रसारण के माध्यम से जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

=============

अभ्यर्थियों को एमपी ऑनलाइन से करना होगा आवेदन

मंदसौर 8 मई 26 / राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए समय-सारणी जारी कर दी गई है। अभ्यर्थियों को एमपी ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन करना होगा।

राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार एम.एड., एम.ए. मनोविज्ञान (व्यवहारिक), पी.जी.डी.जी.सी., बी.एड., डी.एल.एड., डी.पी.एस.ई. एवं पी.जी.डी.ई.एल.टी. पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया अलग-अलग चरणों में होगी।

प्रवेश प्रक्रिया प्रदेश के प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान, शासकीय अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, आंग्ल भाषा प्रशिक्षण संस्थान, पूर्व प्राथमिक प्रशिक्षण संस्थान, मनोविज्ञान शिक्षा एवं संदर्शन महाविद्यालय जैसी प्रदेश की विभिन्न शासकीय शिक्षक प्रशिक्षण संस्थाओं में संचालित पाठ्यक्रमों के लिए होगी।

राज्य शिक्षा केन्द्र के अपर संचालक डॉ. अरुण सिंह ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों के अनुसार राज्य शिक्षा केन्द्र की वेबसाइट rsk.mponline.gov.in पर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं।

प्रवेश कार्यक्रम की तिथियां

• डी.एल.एड. : 15 मई से 14 अगस्त 2026

• बी.एड. : 25 मई से 27 जुलाई 2026

• एम.एड. : 1 जून से 30 जुलाई 2026

• पी.जी.डी.ई.एल.टी. : 3 जून से 22 जून 2026 तक

• डी.पी.एस.ई. : 8 जून से 31 जुलाई 2026 तक

• एम.ए. मनोविज्ञान एवं पी.जी.डी.जी.सी. : 8 जून से 31 जुलाई 2026 तक

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}