रतलामजावरा

सांदीपनी विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश सरकार का क्रांतिकारी कदम -अनिल दसेड़ा

रिपोर्टर जितेंद्र सिंह चंद्रावत जडवासा

सांदीपनी विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश सरकार का क्रांतिकारी कदम -अनिल दसेड़ा

जावरा। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल दसेड़ा ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया की मध्यप्रदेश सरकार का शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम सांदीपनी विद्यालय एक ही छत के नीचे K G 1से 12 वी तक विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए लेब से लेकर कम्यूटर कम्यूटर से लेकर पढ़ाई के सभी डिजिटल सुविधाएं जिससे विद्यार्थियों को अपना भविष्य बनाने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो सांदीपनि विद्यालय जावरा जिला रतलाम का चयन स्वच्छ एवं हरित विद्यालय (SHVR)मूल्यांकन वर्ष 2025 – 26 मैं स्वच्छ एवं हरित विद्यालयों में उत्कृष्टता की मान्यता प्रदेश में प्रथम स्थान 98.4% फाइव स्टार रेटिंग के साथ प्राप्त करने पर विद्यालय में उपस्थित होकर बहुत ही प्रफुल्लित मनोभाव के साथ प्राचार्य श्री राजेंद्र बोस का माला पहनाकर सम्मान किया गया l स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित विद्यालय परिसर देखकर प्रसन्नचित मुद्रा में विद्यालय परिसर का भ्रमणकर बच्चों के अनुकूल हरित क्षेत्र वाले सरकारी सांदीपनि विद्यालय स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग के मापदंड में विद्यार्थियों के हाथ धोने की सुविधा, बालक बालिका अलग-अलग शौचालय ,दिव्यांग बच्चों के लिए शौचालय, शुद्ध पेयजल ,संचालन एवं रखरखाव ,मिशन लाइफ की गतिविधियां ,हर्बल गार्डन ,किचन गार्डन ,कक्षा- कक्ष ओपन गार्डन में विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं आकर्षक पौधों को देखकर बहुत ही प्रसन्नचित होकर भारत के भविष्य ( विद्यार्थियों) के उज्जवल भविष्य को साकार होते हुए देखने पर बहुत ही प्रसन्न होकर संस्था प्राचार्य श्री राजेंद्र बोस एवं विद्यालय की पूरी टीम के कार्यों की प्रशंसा करते हुए सभी को बधाई दी।

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल दसेड़ा ने बताया की 1830 सीटो वाले विद्यालय में अभी 1200 एडमिशन हुवे हे जावरा शहर और जावरा ग्रामीण क्षेत्र के शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले 5 किलोमीटर में जो भी बच्चा एडमिशन लेना चाहता हे तुरंत प्राचार्य से संपर्क करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}