रतलामआलोट

विधि विधान के साथ भगवान को अर्पण की डायमंड की आंगी 

विधि विधान के साथ भगवान को अर्पण की डायमंड की आंगी 

किशनगढ़ ताल

ठा शंभू सिंह तंवर

 

नागेश्वर तीर्थ उन्हैल में सीमंधर स्वामी भगवान को आंगी तथा श्री जिन कुशल सूरी दादा गुरुदेव को मुकुट लाभार्थी महेंद्र सिंघी नई दिल्ली परिवार द्वारा विधि विधान के साथ साध्वी चंदनबाला श्रीजी आदि ठाना 10 की निश्रा में अर्पण की गई । दादावाड़ी परिसर में 18 अभिषेक का आयोजन विधि कारक प्रवीण भाई जैन द्वारा किया गया, इस दौरान अखिल भारतीय खतर ग़च्छ संघ अध्यक्ष रिखबचंद झाडजूर, नागेश्वर दादावाड़ी ट्रस्ट मंडल अध्यक्ष अशोक कोठारी, उपाध्यक्ष बसंत सिंह श्रीमाल, सचिव सुरेश बांठिया, कोषाध्यक्ष नितेश बांठिया, अशोक चोपड़ा, यशवंत लोढ़ा, डॉ सुनील चोपड़ा, नरेंद्र लोढ़ा, अनुराग चोपड़ा, अष्टापद तीर्थ सचिव रविंद्र श्रीमाल, नवकारसी के लाभार्थी मांगीलाल पगारिया परिवार रायपुर, सधार्मिक वात्सल्य लाभार्थी बादलिया परिवार कोलकाता, सायं के सधार्मिक लाभार्थी जितेंद्र कुमार नाहटा परिवार इंदौर सहित कई श्रावक-श्राविका उपस्थित थे । शाम को प्रभु भक्ति का आयोजन भी अमन आंचलिया द्वारा किया गया ।

        आज होगा शुभारंभ 

दादावाड़ी तीर्थ परिसर में सीमधर स्वामी मंदिर की चतुर्थ वार्षिक ध्वजा विधि विधान के साथ गुरुवार प्रातः 9:00 बजे साध्वी मंडल के निश्रा में लाभार्थी परिवार अजय कुमार चोपड़ा परिवार महिदपुर द्वारा चढ़ाई जाएगी, साथ ही दादा गुरुदेव की अमर ध्वजा हेमचंद इंदु जी बैराठी परिवार जयपुर द्वारा चढ़ाई जाएगी । इसके साथ ही नूतन धर्मशाला एवं आराधना भवन का शुभारंभ होगा ।

फोटो,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}