
ताल पुलिस को दो क्विंटल डोडाचूरा, 3.400 किलोग्राम अफीम, पिस्टल और कार जप्त करने में मिली सफलता
ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विवेक कुमार लाल, अनुविभागीय अधिकारी पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में थाना ताल पुलिस को मुखबिर सूचना पर काले रंग के प्लास्टिक के 2 बोरे में भरा डोडाचूरा कुल वजन 208.830 किलोग्राम, प्लास्टिक की केन में भरा अफीम वजन 3.480 किलोग्राम, एक लोहे की पिस्टल मय मेगजीन व दो जिंदा राउंड, एक सिल्वर रंग की इंडिगो कार क्रमांक GJ05BV0258 को जप्त करने में सफलता मिली है।
घटना का विवरण
इस प्रकार है कि दिनांक 07.05.26 को मुखबिर की सूचना पर आरोपी आमिन खाँ पिता रुस्तम खाँ निवासी मकनपुरा के मकान के सामने ओटले पर रखे 08 बोरे अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के व इंडिगो कार क्रमांक GJ05BV0258 के अंदर 04 बोरे भरा हुआ डोडाचूरा, एक प्लास्टिक केन में 3.480 किलोग्राम अफीम व एक पिस्टल मय दो जिंदा राउंड व कार जप्त की गई। रात्रि होने से अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से आरोपीगण फरार हो गए। आरोपीगण की तलाश हेतु टीम लगाई गई है।
नाम फरार आरोपी —
आमिन खाँ पिता रुस्तम खाँ निवासी मकनपुरा ताल
छोटू उर्फ अय्यूब खाँ पिता रुस्तम खाँ निवासी मकनपुरा ताल
इब्राहिम निवासी गफूर खाँ खेड़ा थाना बरखेड़ा कला।
सराहनीय योगदान —
उक्त कार्यवाही में थाना ताल के निरीक्षक स्वराज डाबी थाना प्रभारी, उप निरीक्षक मोहम्मद अय्यूब खान, उप निरीक्षक रविंद्र मालवीय, सउनि पंकज भम्भोरिया, आरक्षक शुभम सिंह चौहान, आरक्षक मनोहर गायरी, आरक्षक पवन परमार, आरक्षक प्रीतम लौहार, आरक्षक अमरसिंह, आरक्षक सावरिया पाटीदार, सैनिक विनोदसिंह का सराहनीय योगदान रहा।



