
जनगणना – 2027 मकान सूचीकरण कार्य में आ रही परेशानियों का चार्ज स्तरीय बैठक आहूत कर निराकरण किया गया
ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा
ताल नगर में जनगणना-2027 मकान सूचीकरण का कार्य 1 मई 2026 से 30 मई 2026 के मध्य चल रहा है। जिसमें प्रगणक एवं पर्यवेक्षक हर भवन पर जाकर उक्त भवनों के संबंध में आवश्यक सर्वे कार्य कर रहे हैं। जिसमें फील्ड कार्य दौरान आ रही परेशानियों एवं समस्याओं का निदान किए जाने के लिए चार्ज अधिकारी एवं मुख्य पालिका अधिकारी गौरव शर्मा द्वारा बैठक का आयोजन किया गया।
नगर परिषद ताल के द्वारा नगरी क्षेत्र लाल के 15 वार्डों की मकान सूचीकरण कार्य हेतु 32 प्रगणक एवं 05 पर्यवेक्षक सर्कल बनाए गए हैं। एवं इस हेतु शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। सभी कर्मचारी घर-घर जाकर भवनों पर नंबर अंकित करना एवं उक्त भवन की साख सुविधा तथा मूलभूत जानकारीयो से संबंधित कल 34 प्रश्नों के माध्यम से भारत सरकार जनगणना कार्य निदेशालय के द्वारा बनाए गए HLO एप्लीकेशन के माध्यम से आवश्यक डाटा ऑनलाइन संधारित कर रहे हैं।
एक काम करें जनगणना कार्य के फील्ड कार्य दौरान प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को आ रही परेशानियों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु चार्ज स्तरीय बैठक का आयोजन शासकीय महाविद्यालय ताल पर किया गया। जिसमें समस्त प्रगणक एवं पर्यवेक्षक उपस्थित हुए। प्रगणक एवं पर्यवेक्षको के प्रत्येक प्रश्नों एवं उनकी शंकाओं का समाधान फील्ड ट्रेनर्स भारत सिंह मईड़ा सहा. प्राध्यापक एवं गौरव शर्मा चार्ज अधिकारी द्वारा किया गया ।


