मंदसौरमध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश रतलाम 05 मई 2026 मंगलवार

जर्जर भवनों को चिन्हित कर डीस्मेन्टल की कार्यवाही करे समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न

कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपार्जन व्यवस्था, सीएम हेल्पलाईन, समयावधि पत्रों, समाधान पोर्टल, लोक सेवा गारंटी अधिनियम, समग्र ई केवायसी एवं अन्य विषयों पर विभाग वार समीक्षा कर विभाग प्रमुखों को आवश्यक निर्देश दिए गये । बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में निर्देश दिए गये कि सभी विभाग प्रमुख सीएम हेल्पलाइन एवं समयावधि पत्रों के समाधानकारी निराकरण कर जवाब पोर्टल पर दर्ज करें। बैठक में कलेक्टर ने सभी नगरीय निकायों के सीएमओ एवं जनपद पंचायतों के सीईओ को निर्देशित किया कि 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड अनिवार्य रूप से बनवाए जाएं। तालाबों पर यदि कहीं अतिक्रमण है तो राजस्व अधिकारी को अतिक्रमण मुक्त करवाने के निर्देश दिए। किसानों को एग्रीकल्चर लोन में लक्ष्य अनुसार उपलब्धि सुनिश्चित करने के निर्देश सहकारी बैंक के अधिकारी को दिए गए। इस हेतु कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, उद्यानिकी विभाग, मत्स्य पालन विभाग एवं सहकारिता विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर लक्ष्य पूर्ति सुनिश्चित करें।

लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत पदाभिहीत अधिकारियों को प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समय सीमा से बाहर प्रकरणों पर नियमानुसार आर्थिक शास्ति अधिरोपित करने के निर्देश दिए। शुद्ध पेयजल की नियमित सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम कमिश्नर एवं सभी नगरीय निकायों के सीएमओ को निर्देशित किया। शासकीय भूमि एवं भवनों के नामांतरण की कार्यवाही संबंधित विभाग प्रमुख प्राथमिकता से करें। कलेक्टर ने समग्र ई-केवाईसी के लिए जनपद सीईओ एवं नगरीय निकायों के सीएमओ को ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकाय स्तर पर वार्डवार शिविर आयोजित कर कार्यवाही के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को अपने-अपने विभागों के जर्जर भवनों को चिन्हित कर डीस्मेंटल करने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग को जर्जर स्कूल भवनों को प्राथमिकता से चिन्हित कर वर्षाकाल प्रारंभ होने के पूर्व डीस्मेंटल करने के लिए निर्देशित किया। जर्जर आवासीय भवनों के संबंध में ग्रामीण क्षेत्रों एवं नगरीय क्षेत्रों में चिन्हाकन एवं डिस्मेन्टल की कार्यवाही करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

=========

जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षाः तालाब, बावड़ी और नालों की सफाई करवायें कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में दिये निर्देश

कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह की अध्यक्षता मे जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत किये जा रहें कार्यो की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत नदी नालो, कुए ,बावड़ी की सफाई करवाये, वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनवाये, पौधारोपण, तालाब निर्माण कार्य समय सीमा में करवाये। साथ ही शासन द्वारा दिये गये लक्ष्य अनुसार सभी पूर्ण कामो की जानकारी शासन के पोर्टल पर दर्ज करें। सभी राजस्व अधिकारी को निर्देशित किया कि अभियान के दौरान वेट लैण्ड एवं तालाबों से अतिक्रमण हटाने का कार्य सुनिश्चित करें।

बैठक में कलेक्टर ने जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत सभी स्कूलों की पानी की टंकियों की नियमित साफ-सफाई “वॉश ऑन व्हील” के माध्यम से करवाने के निर्देश शिक्षा अधिकारी को दिये। कृषि विभाग के अधिकारी को बलराम तालाब से संबंधित सभी जानकारी पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए।

===========

स्व-गणना में सराहनीय कार्य के लिए कलेक्टर ने प्रगणकों को किया सम्मानित

जनगणना कार्य निदेशालय भारत सरकार के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के मार्गदर्शन में जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य किया जा रहा है। जनगणना निदेशालय भारत सरकार के निर्देशानुसार अभियान के तहत प्रगणकों द्वारा 30 अप्रैल तक चली आनलाईन स्व-गणना के लिए नागरिकों को प्रेरित किया गया।

स्व गणना के लिए प्रगणकों द्वारा नागरिकों को जागरूक एवं प्रेरित किया गया जिससे उनके क्षेत्र में अधिक से अधिक नागरिकों द्वारा स्व गणना फार्म भरे गये। सर्वाधिक स्व गणना फार्म भरवाने पर चार्ज तहसील रावटी आवंटित एचएलबी नंबर 0103 के प्रगणक श्री चंदन वैष्णव, माध्यमिक शिक्षक, शा.मा.वि. भूरिया का माल, जनगणना चार्ज तहसील रावटी आवंटित एचएलबी नंबर 0100 के प्रगणक श्री जमनालाल राठौर, प्राथमिक शिक्षक, शा.मा.वि. माला का टापरा, जनगणना चार्ज तहसील रतलाम ग्रामीण आवंटित एचएलबी नंबर 052 के प्रगणक श्री मुकेश राठोर, प्राथमिक शिक्षक, शा.प्रा.वि. कलालीखुर्द एवं जनगणना चार्ज तहसील आलोट आवंटित एचएलबी नंबर 0107 के प्रगणक श्री जाकीर खान, माध्यमिक शिक्षक, एकीकृत माध्यमिक वि. लसुडिया खेडी को कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह द्वारा कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव, जिला योजना अधिकारी श्री पाटीदार सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

==========

ओवरलोड एवं नियम विरुद्ध संचालित वाहनों पर कार्रवाई श्रमिकों को सवारी के रूप में ले जा रहे 7 लोडिंग वाहन जब्त

जिला परिवहन अधिकारी श्री जगदीश बिल्लौरे ने बताया कि जिले में ओवरलोड एवं नियम विरुद्ध संचालित वाहनों पर कार्रवाई की गई । आज झाबुआ- रतलाम रोड पर 7 लोडिंग वाहनों को जब्त किया गया। जांच के दौरान वाहनों में श्रमिकों को सवारी के रूप में ले जाया जाना पाया गया , जो कि सुरक्षा मानकों के विपरीत है। इस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी वाहनों को जब्त कर थाना यातायात रतलाम में खड़ा करवाया गया। वाहन चालकों को हिदायत दी गई है कि वह अपने वाहनों का संचालन वैध परमिट, बीमा, पी.यू.सी., लाइसेंस के साथ करें । वाहन नियम विरुद्ध संचालित पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध मोटरयान अधिनियम 1988 के तहत चालानी कार्रवाई की जाएगी। कार्यवाही के दौरान जिला परिवहन अधिकारी श्री जगदीश बिल्लौरे, ट्रैफिक सूबेदार परमार एवं आरटीओ स्टाफ उपस्थित था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}