योगमंदसौरमंदसौर जिला

बच्चों ने सीखी जलनेति की बारीकियां, योग गुरु श्री जैन ने बताए शुद्धिकरण के लाभ

बच्चों ने सीखी जलनेति की बारीकियां, योग गुरु श्री जैन ने बताए शुद्धिकरण के लाभ

मन्दसौर। दशपुर योग शिक्षा संस्थान मंदसौर द्वारा नूतन स्टेडियम परिसर स्थित योग भवन पर 8 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों के लिये निःशुल्क सामूहिक जलनेति क्रिया शिविर का आयोजन  किया गया। शिविर में योग गुरु श्री सुरेन्द्र जैन द्वारा बच्चों को जलनेति क्रिया सिखाई व इसके लाभ बताये।
योग गुरु श्री जैन ने शुद्धिकरण क्रियाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि योग में कई क्रियाओं का उल्लेख मिलता है। जिसमें नेती क्रियाओं का मुख्य कार्य श्वसन स्थान के अवयवों को शुद्ध करना होता है। श्री जैन ने बताया कि जल नेति क्रिया नाक की नली को साफ के साथ ही कंठ के अंदर की गंदगी को भी दूर करती है। इससे जुकाम, नजला, सिरदर्द, अस्थमा, एलर्जी, ब्लड प्रेशर आदि सैकड़ों रोग दूर होते हैं। वहीं आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। आपने बताया कि मौसम बदलने पर अक्सर नाक बंद होने, छींक आने, आंखों में खुजली  आदि महसूस होने व कंजेक्स्शन की समस्या होती है, नेती क्रियाओं से इन समस्याओं का समाधान किया जा सकता है।
शुद्धिकरण के लिये आयोजित शिविर में ओम अग्रवाल, जितेश फरक्या, प्रीति जैन, कृष्णा पाटीदार, जापानी भावनानी, सुमन रावल, महेश सेठिया, आनंद कश्यप, शांकी कश्यप, आनन्द करन, लवेश हाड़ा, समृद्धि सिंह चौहान, किर्तीराजसिंह चौहान, अनिका वैष्णव, मिष्ठी, अनुषि मोगरा, अनुश्री सहित बड़ी संख्या बच्चे व योग साधक उपस्थित थे। अंत में आभार सचिव लोकेन्द्र जैन ने माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}