शामगढ़मंदसौर जिला

माँ महिषासुर मर्दिनी मेले की अवधि एक दिन बढ़ी, 4 मई को होगा भव्य समापन

माँ महिषासुर मर्दिनी मेले की अवधि एक दिन बढ़ी, 4 मई को होगा भव्य समापन

###############*

शामगढ़। रनगर का प्रसिद्ध माँ महिषासुर मर्दिनी देवी मेला अब अपने निर्धारित समय से एक दिन और चलेगा। जन-उत्साह को देखते हुए मेला अवधि में एक दिन की ओर बढ़ोतरी की गई है, जिसके अनुसार मेले का विधिवत समापन कल, 4 मई को होगा।

विशिष्ट प्रवचन और धार्मिक आयोजन मेले के अंतिम दिन धार्मिक कार्यक्रमों की विशेष धूम रहेगी। समापन के अवसर पर प्रख्यात भागवत कथा वाचक सुश्री अपर्णा जी (नागदा) के एक दिवसीय दिव्य प्रवचन आयोजित किए जाएंगे। मेला निर्विघ्न संपन्न होने के उपलक्ष्य में भगवान सत्यनारायण की कथा का आयोजन भी किया जाएगा।गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में समापन समारोह क्षेत्रीय लोकप्रिय विधायक हरदीप सिंह डंग, नगरपरिषद अध्यक्ष श्रीमती कविता नरेंद्र यादव, उपाध्यक्ष डाली बाई जोशी, मेला सभापति एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न होगा।

नगरवासियों को आमंत्रण मेला सभापति बंटी अश्क ने समस्त नगर एवं क्षेत्रवासियों से अपील की है कि मेले के अंतिम दिन और इस धार्मिक आयोजन का आनंद लेने के लिए कल, 4 मई शाम 6:30 बजे मेला परिसर में अधिक से अधिक संख्या में पधारें।

कल मेले का अंतिम दिन रहेगा, 

ऐसे में व्यापारियों और झूला संचालकों के यहाँ भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}