भोपालमध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में फिर महंगी हुई बिजली, 1 महीने में दूसरी बार बढ़े दाम

मध्यप्रदेश में फिर महंगी हुई बिजली , 1 महीने में दूसरी बार बढ़े दाम

मध्य प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को फिर से महंगाई का सामना करना पड़ता है, क्योंकि मई महीने से बिजली दरों में 5.36 फीसदी का नया सरचार्ज लागू किया जा रहा है. गर्मी के सीजन लोग बिजली के कई उपकरण चलाते हैं और अब तो सरचार्ज भी लागू किया जा रहा है, जिससे उनका बिल और बढ़कर आएगा.

मई में 5.36 फीसदी नया सरचार्ज FPPAS होगा लागू, बढ़ेगा बिजली बिल ,FPPAS यानि बिजली खरीद समायोजन सरचार्ज बिजली बिल में जुड़कर मिलेगा अप्रैल 2026 में बढ़ाया गया था 4.8 फीसदी टैरिफ चार्ज

बिजली खरीद महंगी होने से बढ़ा उपभोक्ताओं पर बोझ

घरेलू और औद्योगिक दोनो उपभोक्ता होंगे प्रभावित एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड के मुताबिक वास्तविक लागत और अनुमानित लागत में बड़ा अंतर सामने आने पर जोड़ा गया सरचार्ज 2026 में बिजली खरीद 3.97 प्रति युनिट रही, जबकि अनुमान 3.66 प्रति युनिट था 0.32 प्रति यूनिट के अंतर ने बिजली कंपनियों का खर्च बढ़ाया।

बिजली खरीद समायोजन सरचार्ज  उपभोक्ताओं के मासिक बिल में जोड़कर वसूला जाता है. बिजली कंपनियों का कहना है कि बिजली खरीद की वास्तविक लागत और अनुमानित लागत के बीच बड़ा अंतर सामने आया है, जिसके कारण यह सरचार्ज लागू करना पड़ा.इस बढ़ोतरी का असर आम-आदमी की जेब पर पड़ेगा. इससे महंगाई बढ़ने की आशंका है. गर्मियों के मौसम में जब लोग एसी, कूलर और दूसरे बिजली के उपकरणों का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं, तो खपत ज्यादा होती है और बिल भी ज्यादा आता है. लेकिन अब सरचार्ज बढ़ने के बाद उन्हें भारी बिल का सामना करना पड़ा सकता है. अब मध्य प्रदेश के उपभोक्ताओं को खर्च में बढ़ोतरी के लिए बिल्कुल तैयार रहना चाहिए. क्योंकि एक ही महीने में दो बार दरों में पैसे बढ़ाए गए हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}