गरोठमंदसौर जिलाराजनीति

15 दिनों से चल रहा किसान न्याय सत्याग्रह सम्पन्न

यह समापन नहीं बल्कि शांतिपूर्ण विराम – दुर्गेश सिंह पटेल

सतीश शर्मा

मंदसौर। जिला युवा कांग्रेस मंदसौर अध्यक्ष दुर्गेश सिंह पटेल के नेतृत्व में पिछले 15 दिनों से चलाया जा रहा किसान न्याय सत्याग्रह आज सम्पन्न हुआ। यह समापन मात्र औपचारिक नहीं, बल्कि किसानों के हक की लड़ाई में एक शांतिपूर्ण विराम है। युवा कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि जब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं होतीं, संघर्ष जारी रहेगा। आंदोलन के माध्यम से युवा कांग्रेस किसानों की फसलों के उचित दाम, समर्थन मूल्य पर खरीदी की कानूनी गारंटी, फसल बीमा और लंबित मुआवजे जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठा रही है।

इस दौरान संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष दुर्गेश सिंह पटेल ने कहा कि केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों एवं व्यापार समझौतों के कारण किसानों की उपज के दाम प्रभावित हो रहे हैं, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर हो रही है। एमएसपी को कानूनी दर्जा देने से किसानों को उनकी फसल का न्यूनतम सुनिश्चित मूल्य मिलेगा और उन्हें बाजार की अनिश्चितता से राहत मिलेगी। युवा कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों और अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौतों के कारण किसानों की आर्थिक स्थिति जर्जर होती जा रही है। आंदोलनकारियों ने मांग की है कि जब तक किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य और एमएसपी पर कानूनी सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जाती, तब तक यह संघर्ष थमेगा नहीं।

इस सत्याग्रह को मजबूती देने के लिए युवा कांग्रेस के प्रदेश और जिला स्तर के अनेक पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेता सक्रिय रूप से भाग लिया।

सत्याग्रह के माध्यम से प्रमुख मांगें रखी गईं कि किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी दी जाए, यूएस ट्रेड डील का विरोध करते हुए किसान हितों की रक्षा की जाए, फसल बीमा योजना की राशि तुरंत किसानों के खातों में डाली जाए, प्राकृतिक आपदा व अतिवृष्टि से हुए नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए।

इस अवसर पर मुख्य रूप से एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे, मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष चंचलेश व्यास, जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर, मंदसौर जिला प्रभारी मनोज राजानी, महिदपुर विधायक दिनेश जैन बॉस, मंदसौर विधायक विपिन जैन, युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक परमार, स्वीटी पाटिल, प्रदेश उपाध्यक्ष-उज्जैन संभाग प्रभारी जावेद पटेल, देवास किसान कांग्रेस अध्यक्ष विश्वजीत सिंह चौहान, पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रकाश रातड़िया, सुवासरा विधानसभा प्रत्याशी रहे राकेश पाटीदार, मल्हारगढ़ विधानसभा प्रत्याशी रहे परशुराम सिसौदिया, ओम सिंह भाटी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मो.हनीफ शेख, अनिल शर्मा, सुनील बसेर, अजय लोढ़ा, सुरेंद्र कुमावत, शहर अध्यक्ष इष्टा भाचावत, राहुल जैन, जगदीश फौजी, किशोर पंवार, विकास दशोरा, विजेश मलेचा, सत्यनारायण पाटीदार, मुकेश धाकड़, वीरेंद्र सिंह हाडा, साबीर मदारी, प्रीतिपाल सिंह राणा, राजेंद्र सेठिया, याकूब मंसूर, बद्रीलाल धाकड़, साजिया खान, नेता प्रतिपक्ष रफत पयामी, अकरम खान, अमीन खान, तरूण खिची, कमलेश सोनी लाला, तुलसीराम पाटीदार, आदित्य पाटिल,ओमप्रकाश ररोतिया,बाबू खान, लियाकत मेव, दिलीप पाटीदार, सहित जिले के वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

साथ ही युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विनोद पटेल, प्रदेश सचिव शिबू गुज, विधानसभा अध्यक्ष हर्ष पाटीदार, राकेश पाटीदार, बल्लू गुर्जर, गोविंद सिंह पावटी, Nsui जिला अध्यक्ष ऋतिक पटेल,जिला महासचिव जीवन चौहान, नेहा कनकमल जैन, सुनील राठौड़, मुकेश धनगर, अंकित अग्रवाल, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संदीप दास, जयंतीलाल चौधरी, जीतू बैरागी, जीतेंद्र धनगर, नितिन शर्मा, महावीर भाटी, सुरेंद्र रावत, आदित्य राणा, सुधीर शर्मा, दिलीप पाटीदार, आदर्श जोशी, यश श्रीवास्तव, अक्षय सेठिया, भाविक संचेती एवं प्रदेश, जिला विधानसभा व ब्लॉक स्तर के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन युवा कांग्रेस मंदसौर शहर ब्लॉक अध्यक्ष सम्यक जैन द्वारा किया गया, आभार मल्हारगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष राहुल अहीर यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}