समस्याआलोटरतलाम

नाले पर लोहे की प्लेट अव्यवस्थित, वाहनों और राहगीरों का निकलना मुश्किल

अमृत योजना की खुदाई के बाद नहीं हुई रिपेयरिंग, कई लोग गिरकर हो चुके चोटिल; सीएमओ ने दिए ठीक करने के निर्देश   

किशनगढ़ ताल

ठाकुर शंभू सिंह तंवर

आलोट नगर के मुख्य मार्ग स्थित संजय चौक चौराहे पर नागेश्वर रोड पर नाले के ऊपर रखी लोहे की प्लेट बार-बार अव्यवस्थित हो रही है। इसके कारण वाहनों और पैदल राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया है।

जानकारी के अनुसार नागेश्वर रोड पर अमृत योजना के तहत पाइपलाइन डालने के लिए खुदाई की गई थी। खुदाई के बाद सड़क की रिपेयरिंग तो नहीं हो पाई, लेकिन नाले पर रखी प्लेट रोजाना खिसक जाती है। प्लेट के असंतुलित होने से कई राहगीर गिरकर चोटिल हो चुके हैं। बाइक सवार और चार पहिया वाहनों को भी निकलने में परेशानी हो रही है।

नगर परिषद के कर्मचारी सफाई के लिए प्लेट को बार-बार हटाते और रखते हैं, लेकिन पाइपलाइन की खुदाई के पास इसका संतुलन नहीं बन पा रहा। खुदाई से नाला भी क्षतिग्रस्त हुआ है, जिसकी अभी तक मरम्मत नहीं हुई।

रहवासियों का कहना है कि वहां से वाहन निकलने पर तेज आवाज आती है। कई बार प्लेट उलट जाती है तो कई बार नाले से दूर खिसक जाती है। इससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

रहवासियों ने मांग की है कि नगर परिषद समस्या का शीघ्र समाधान करे। उधर सीएमओ सीताराम चौहान ने कहा कि प्लेट को ठीक करने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।

 समस्या एक नजर में 

– स्थान संजय चौक, नागेश्वर रोड, आलोट  

– कारण: अमृत योजना की खुदाई के बाद नाला क्षतिग्रस्त, प्लेट का संतुलन बिगड़ा  

– परेशानी: राहगीर गिरकर चोटिल, वाहनों से तेज आवाज, प्लेट का बार-बार खिसकना  

– प्रशासन: सीएमओ ने प्लेट ठीक करने के निर्देश दिए  

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}