मोरखेड़ा में पक्षी संरक्षण हेतु सराहनीय पहल, जलपात्र वितरित कर स्थापित किए गए

मोरखेड़ा में पक्षी संरक्षण हेतु सराहनीय पहल, जलपात्र वितरित कर स्थापित किए गए
मन्दसौर। भीषण गर्मी के बीच पक्षियों के संरक्षण और उनकी प्यास बुझाने के उद्देश्य से ग्राम मोरखेड़ा में एक सराहनीय पहल की गई। पक्षी बचाव अभियान के तहत गांव के विभिन्न स्थानों पर जलपात्र (पानी के बर्तन) वितरित कर उन्हें स्थापित किया गया, जिससे पक्षियों को आसानी से पानी उपलब्ध हो सके।इस कार्यक्रम का आयोजन जनस्वराज शिक्षा एवं सामाजिक कल्याण समिति झारड़ा जिला मंदसौर के तत्वावधान में किया गया।
अभियान के दौरान ग्रामीणों को भी जागरूक किया गया कि वे अपने घरों और आस-पास के क्षेत्रों में जलपात्र रखें और नियमित रूप से उनमें पानी भरते रहें।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच एवं उनके प्रतिनिधि सहित कई गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।ग्रामवासियों ने भी इस अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया और पक्षियों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। इस तरह की पहल न केवल पक्षियों के जीवन को बचाने में मददगार है, बल्कि समाज में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता भी बढ़ाती है।
=============



