मल्हारगढ़मंदसौर जिला

मल्हारगढ़ में 260 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक स्व-गणना फॉर्म भरे

मल्हारगढ़ में 260 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक स्व-गणना फॉर्म भरे

मंदसौर। मल्हारगढ़ में स्व-गणना अभियान के अंतर्गत एक सराहनीय पहल करते हुए 260 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा तहसील परिसर में एक साथ स्व-गणना फॉर्म भरने का कार्य मंगलवार को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। यह आयोजन प्रशासन की सक्रियता और जनभागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है।

मल्हारगढ़ प्रभारी अधिकारी एवं तहसीलदार श्री बृजेश मालवीय के मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

उन्होंने बताया कि स्व-गणना प्रक्रिया को सरल, सुलभ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को न केवल फॉर्म भरवाया गया, बल्कि उन्हें इसके संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। प्रशिक्षण सत्र में कार्यकर्ताओं को स्व-गणना के महत्व, प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज एवं ऑनलाइन फॉर्म भरने की विधि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस पहल से न केवल कार्यकर्ताओं की दक्षता बढ़ेगी, बल्कि वे आम नागरिकों को भी इस प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगी।

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे भी स्व-गणना अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें।उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई आधिकारिक वेबसाइट https://se.census.gov.in/ पर जाकर कोई भी नागरिक मात्र 5 से 10 मिनट में अपने परिवार की संपूर्ण जानकारी सहित स्व-गणना फॉर्म आसानी से भर सकता है।यह प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित, सरल और समय की बचत करने वाली है, जिससे नागरिकों को घर बैठे ही अपनी जानकारी दर्ज कराने की सुविधा मिलती है।यह सामूहिक प्रयास आगामी जनगणना को अधिक सटीक, पारदर्शी और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

============

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}