“पत्रकार जनता पार्टी” का गठन

“पत्रकार जनता पार्टी” का गठन
पत्रकारों पर बढ़ते राजनीतिक दबाव एवं फर्जी मुकदमों की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए “पत्रकार जनता पार्टी” का गठन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य पत्रकारों की स्वतंत्रता की रक्षा करना तथा उन्हें निष्पक्ष और निर्भीक रूप से कार्य करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना है।
यदि आप पत्रकारिता की स्वतंत्रता के समर्थन में हमारे साथ जुड़ना चाहते हैं, तो आपसे अनुरोध है कि नीचे दिए गए शपथ पत्र को स्टाम्प पेपर पर तैयार कर विधिवत नोटरी/शपथ आयुक्त से सत्यापित करवाकर हमें प्रेषित करें।
साथ ही निम्न दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य है:
– आधार कार्ड की स्वयं सत्यापित (Self Attested) छायाप्रति
– मतदाता परिचय पत्र (Voter ID) की स्वयं सत्यापित छायाप्रति
पता:-
हाउस नंबर 76, राधाकृष्ण मंदिर के पास,
साई नगर, नीलबड़, भोपाल – 462044
मोबाइल: 9893894536
आपकी सहभागिता पत्रकारिता की स्वतंत्रता को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगी।
शपथ पत्र (AFFIDAVIT)
मैं, ______________________ (पूरा नाम), पिता/पति ______________________, उम्र ______ वर्ष, निवासी ______________________________ (पूरा पता), जिला ____________, मध्यप्रदेश, शपथपूर्वक यह घोषणा करता/करती हूँ कि—
1. मैं भारत का नागरिक हूँ एवं मध्यप्रदेश का मूल निवासी हूँ।
2. मेरा नाम मतदाता सूची में दर्ज है तथा मेरा मतदाता परिचय पत्र (Voter ID) वैध है।
3. मैं वर्तमान में किसी भी अन्य पंजीकृत राजनीतिक दल का सदस्य नहीं हूँ।
4. मैं स्वेच्छा एवं बिना किसी दबाव के पीजेपी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहा/रही हूँ।
5. मेरे द्वारा सदस्यता हेतु प्रस्तुत सभी दस्तावेज (आधार कार्ड, मतदाता परिचय पत्र आदि) सत्य एवं सही हैं।
6. मेरे द्वारा दी गई समस्त जानकारी मेरे ज्ञान एवं विश्वास के अनुसार पूर्णतः सत्य है और इसमें कोई तथ्य छिपाया नहीं गया है।
7. यदि भविष्य में कोई जानकारी असत्य पाई जाती है, तो उसके लिए मैं स्वयं उत्तरदायी रहूँगा/रहूँगी।
शपथकर्ता (Deponent)
हस्ताक्षर: ____________________
नाम: ________________________
तारीख: ____ / ____ / 20__
स्थान: ______________________
—
सत्यापन (Verification)
मैं, उपरोक्त शपथकर्ता, यह सत्यापित करता/करती हूँ कि इस शपथ पत्र में उल्लिखित सभी कथन मेरे व्यक्तिगत ज्ञान एवं विश्वास के अनुसार सत्य एवं सही हैं तथा इसमें कोई भी तथ्य असत्य या भ्रामक नहीं है।
तारीख: ____ / ____ / 20__
स्थान: ______________________
हस्ताक्षर: ____________________
—
नोटरी / शपथ आयुक्त द्वारा सत्यापन
(यह भाग नोटरी / शपथ आयुक्त द्वारा भरा जाएगा)
हस्ताक्षर एवं मुहर



